Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिना शिलापट स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ठेकेदार की मनमानी पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिना शिलापट स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ठेकेदार की मनमानी पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिना शिलापट स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ठेकेदार की मनमानी पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:ग्राम पंचायत माटीगोडा के अंतर्गत ग्राम स्वासपुर में प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया गया, लेकिन यह कार्यक्रम कई गंभीर अनियमितताओं के कारण विवादों में घिर गया है। शिलान्यास बिना शिलापट के किया गया, जिससे कार्य की पारदर्शिता और वैधानिकता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

    स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार, शिलान्यास के समय न तो प्राकलन (एस्टिमेट) राशि की जानकारी दी गई और न ही यह स्पष्ट किया गया कि यह कार्य किस योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। ऐसे में आरोप है कि ठेकेदार श्रीराम कंस्ट्रक्शन ने शुरुआत से ही मनमानी रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। बिना शिलापट के शिलान्यास को महज औपचारिकता बताते हुए इसे “नाममात्र का कार्यक्रम” करार दिया जा रहा है।

    कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, घाटशिला विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, मुखिया बॉबी मार्डी, पंचायत समिति सदस्य गोरा पूर्ति, सुशेन कालिंदी, वरुण सिंह सहित कई वार्ड सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। हालांकि, उपस्थित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद बुनियादी जानकारी का अभाव प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।

    इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि प्रधान सोरेन ने बताया कि शिलापट नहीं होने को लेकर उन्होंने ठेकेदार के मुंशी से आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर मुंशी द्वारा जल्द शिलापट लगाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन फिलहाल मौके पर कोई लिखित विवरण या सूचना पट उपलब्ध नहीं है।

    ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य में प्रारंभ से ही पारदर्शिता जरूरी है। बिना शिलापट और योजना विवरण के कार्य शुरू होना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में गुणवत्ता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण नियमों के अनुरूप और जनहित में हो

    ठेकेदार की मनमानी पर उठे सवाल बिना शिलापट स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़बिल-कब पुरा होगा रेलवे फाटक पर बननेवाला फ्लाईओवर।
    Next Article तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे 1020 सेनेटरी पैड

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.