Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सांसद आनंद मोहन और उसकी पत्नी ने अनोखे अंदाज में दिया विरोधियों को दिया ज़बाब,बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा अनावरण समारोह में हुए शामिल
    Breaking News Headlines बिहार

    पूर्व सांसद आनंद मोहन और उसकी पत्नी ने अनोखे अंदाज में दिया विरोधियों को दिया ज़बाब,बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा अनावरण समारोह में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023Updated:May 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और उसकी पत्नी ने अनोखे अंदाज में दिया विरोधियों को दिया ज़बाब,फारबिसगंज में बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा अनावरण समारोह में हुए शामिल

    अररिया /बिहार
    गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में जेल से हाल ही में रिहा हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और उसकी पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद ने अपने अंदाज में रिहाई को लेकर बयानवीरों की ओर से दिए जा रहे बयान का जवाब दिया।
    दरअसल फारबिसगंज के फैंसी मार्केट में बुधवार को अररिया जिला क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह में बतौर अनावरणकर्ता के रूप में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और उसकी पत्नी लवली आनंद पहुंची थी।अररिया जिला क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह,उसकी पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह तोमर,बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री शाहनवाज आलम ने संयुक्त रूप से किया।

     

     

     

    मौके पर पूर्व विधायक देवंती यादव, मुख्य पार्षद वीणा देवी,क्षत्रिय समाज अररिया जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, विमल सिंह,डॉक्टर अजय सिंह आदि मौजूद थे।हालांकि कार्यक्रम में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह और फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी को भी आमंत्रित किया गया था और वे दोनो नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव के साथ विलंब से कार्यक्रम स्थल में पहुंचे भी।लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होकर बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंचासीन न होकर कार्यक्रम से सीधे निकल चले।भाजपा एमपी एमएलए ने आनंद मोहन सिंह और उसकी पत्नी के साथ मंच साझा नहीं किया।जबकि मंच पर राजद नेता और बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज आलम सहित कई लोग आसीन थे।
    कार्यक्रम में पहले मंच पर आसीन अतिथियों को अररिया जिला क्षत्रिय समाज की ओर से पगड़ी और तलवार भेंट किया गया।
    मौके पर वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के 1857 के विद्रोह और देश की आजादी में उनके बलिदान और संघर्ष के गाथा को याद किया।
    मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने अपने संबोधन में बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हैं। आइएएस जी कृष्णैया हत्याकांड में वे निर्दोष हैं।बावजूद इसके सजा काटा।जबकि उनके साथ हत्याकांड में सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा मिली थी।लेकिन छह लोग छूट गए,लेकिन उन्होंने उस दंड का सजा काटा,जिन्हे उन्होंने किया ही नहीं।उन्होंने कहा कि जी कृष्णैया हत्याकांड और उसके छोड़े जाने को लेकर सियासी दल के नेता अपनी सियासत चमकाने के लिए कई तरह के बयान दे रहे हैं और उनकी सहिष्णुता की परीक्षा ले दे हैं।किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं कि जी कृष्णैया की हत्या क्यों हुई।कहा कि उन्हें कानून पर विश्वास है और वह निर्दोष हैं इसलिए रिहा हुए हैं।

     

     

    उन्होंने कहा यह देश किसी के बाप का नहीं है। सबों के खून से सींचा गया चमन भारत है। हिंदुस्तान सभी जाति और धर्मों से मिलकर बना है। यहां के लोगों को संविधान पर पूर्ण विश्वास है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार अगर उन्हें दोषी समझती हैं, तो फांसी पर चढ़ा दे।आनंद मोहन ने कहा कि अगर मेरे बारे में जानने चाहते हैं, तो लालकृष्ण आडवाणी और नवीन पटनायक से पूछिए कि मैं क्या चीज़ हूं। मैं हमेशा सिद्धांत की लड़ाई लड़ने वाला व्यक्ति रहा हूं।आनंद मोहन सिंह ने कहा कि लवली आनंद संसद में चिल्ला चिल्ला कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी और कहा था कि अगर मेरे पति दोषी हैं, तो फांसी दे दीजिए। वहीं पूर्व सांसद लवली आनंद ने अपने संबोधन में आनंद मोहन सिंह प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आनंद मोहन सिंह सिंह जी कृष्णैया हत्याकांड में निर्दोष हैं और यदि निर्दोष की हत्या गलत है तो निर्दोष को फंसाना भी गलत है। आज बच्चा बच्चा जान रहा है कि जी कृष्णैया हत्याकांड में आनंद मोहन सिंह निर्दोष हैं और उसे फंसाया गया है।ऐसे में फिर से आनंद मोहन को जेल में भेज दो,उसे फांसी दे दो,जैसी मांगे तार्किक और न्याय संगत नहीं है।उन्होंने कहा कि जी कृष्णैया जी के परिवार वालों के साथ उनकी पूरी सिंपैथी है।अगर वेलोग परिवार के मुखिया के बिना रहे है तो वह भी 15 सालों से पति के बिना और उसके बच्चे पिता के बिना रहे हैं।
    सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया और बाबू वीर कुंवर सिंह की गौरव गाथा की चर्चा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- उद्धव इस्तीफा नहीं देते तो राहत दे सकते थे, बनी रहेगी एकनाथ शिंदे की सरकार
    Next Article आसनसोल डिविजन के डी आर एम निरीक्षण करने पहुंचे दुमका रेलवे स्टेशन

    Related Posts

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.