Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा बोले- श्रीलंकाई खिलाड़ी तुरंत आईपीएल छोड़ें और देश का सहयोग करें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा बोले- श्रीलंकाई खिलाड़ी तुरंत आईपीएल छोड़ें और देश का सहयोग करें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने आईपीएल में खेल रहे सभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों से अपील की है कि वो टूर्नामेंट को छोड़कर स्वदेश लौटें और आर्थिक संकट से जूझ रहे देश का सहयोग करें। श्रीलंका इन दिनों मुश्किल आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। खाने और फ्यूल की कमी ने बड़े पैमाने पर लोगों को प्रभावित किया है। कोरोना महामारी के आने के बाद से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

    ऐसे में श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा, मैं नहीं जानता लेकिन कुछ खिलाड़ी जो आईपीएल में ऐश के साथ खेल रहे हैं उन्होंने अपने देश की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। लोग देश की सरकार के बारे में बोलने से डर रहे हैं। ये खिलाड़ी खेल मंत्रालय के अंतर्गत श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के लिए भी काम कर रहे हैं और अपनी नौकरी बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

    उन्होंने आगे कहा, लेकिन अब उन्हें बड़ा कदम उठाना होगा और कुछ युवा खिलाड़ियों को भी आगे आकर देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बारे में बयान देना होगा। रणतुंगा ने कहा, जब देश में कुछ गलत हो रहा है तब आपको हिम्मत के साथ सामने आना चाहिए और अपने काम के नुकसान की परवाह किए बगैर अपनी बात रखनी चाहिए। लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं विरोध प्रदर्शन में क्यों शामिल नहीं हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं 19 साल से राजनीति में हूं और ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। अबतक कोई भी राजनीतिक दल और राजनीतिज्ञ इस आंदोलन में शामिल नहीं हुए हैं। ये इस देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत है।
    इससे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी भानुका राजपक्षे और वनिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ियों ने आर्थिक संकट से जुड़े विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बयान दिए थे। ऐसे में रणतुंगा ने कहा, मैं ये बात अच्छी तरह जानता हूं कि कौन से खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। मैं उनका नाम नहीं लूंगा लेकिन मैं चाहता हूं कि वो एक सप्ताह के लिए अपना काम छोड़कर श्रीलंका आएं और इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम सोरेन ने की मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान, मामले में दर्ज होगी एफआईआर
    Next Article महिलाओं के साथ 30 साल तक बलात्कार करने वाले माओवादी नेता की जेल में मौत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.