Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 फरवरी को बिहार की एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट, नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने दिया बड़ा बयान
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    12 फरवरी को बिहार की एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट, नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    12 फरवरी को बिहार की एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट, नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने दिया बड़ा बयान
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में नवगठित एनडीए सरकार “डरे हुए विरोधियों के गलत इरादों” को हराकर विश्वास मत जीतेगी। गौरतलब है कि बिहार में एनडीए सरकार 12 फरवरी को विश्वास मत का सामना करने वाली है।

    पीटीआई से बात करते हुए, जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी, जिन्हें नए मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में बरकरार रखा गया है, ने कहा, “एनडीए सरकार आसानी से विश्वास मत जीत लेगी।

     

     

     

    सीएम के करीबी विश्वासपात्र चौधरी ने कहा, “जो (विपक्षी नेता) एनडीए से डरे हुए हैं, वे विश्वास मत के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। उनके इरादे गलत हैं। मैं जो कह रहा हूं कि राज्य में एनडीए सरकार विश्वास मत जीतेगी, वह प्रामाणिक है।”

    लाज़मी है कि चौधरी 1982 से बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं, और वर्तमान में संसदीय मामलों सहित छह विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा, “फ्लोर टेस्ट मूल रूप से एक संख्या का खेल है और हमारे पास संख्याएं हैं। जो लोग ‘खेला’  के बारे में बात कर रहे हैं उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। उनके दावे फर्जी और भ्रामक हैं।”

     

     

    बता दें कि नवगठित एनडीए सरकार 12 फरवरी को विश्वास मत का सामना करेगी, जब विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के पास भाजपा-जद(यू) गठबंधन के समर्थन वाले 128 सदस्यों के साथ बहुमत है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 122 है। जेडीयू के बाहर जाने के बाद महागठबंधन की ताकत घटकर 114 रह गई है। एआईएमआईएम का एक सदस्य गठबंधन का समर्थन नहीं कर रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले की महिलाएं सखी मंडल और एफपीओ से जुड़कर हो रहे आत्मनिर्भर अपनी आय में कर रही बढ़ोतरी.
    Next Article राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए अखिलेश यादव को मिला न्योता, सपा प्रमुख ने दिया ये जवाब

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.