Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सरकार के कामकाज पर पुस्तिका जारी
    राजनीति साहित्य

    अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सरकार के कामकाज पर पुस्तिका जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सरकार के कामकाज पर पुस्तिका जारी
    महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पिछले एक साल में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख करते हुए मंगलवार को एक पुस्तिका जारी की। मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने पिछले एक साल में किए कामों का उल्लेख करते हुए पुस्तिका का विमोचन किया। गौरतलब है कि रविवार को अजित पवार की अगुवाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नौ विधायकों के सरकार में शामिल होने के बाद मंत्रिमंडल की यह पहली साप्ताहिक बैठक थी।

     

     

    राज्य में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार को 30 जून को एक साल पूरा हो गया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई में राकांपा के नवनियुक्त मंत्री राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ पहुंचे। वे पिछले साल जून में शिवसेना (अविभाजित), राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिरने के बाद पहली बार ‘मंत्रालय’ पहुंचे। एमवीए की मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक 29 जून 2022 को हुई थी।

     

     

     

    अभी नौ मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। अभी तक मंत्रिमंडल में कोई भी राज्यमंत्री नहीं है। राकांपा की अदिति तटकरे शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। अजित पवार और अन्य नवनियुक्त मंत्रियों ने सचिवालय में छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, डॉ. बी आर आंबेडकर की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम लोगों के विश्वास और सहयोग से ही जिले में अपराध नियंत्रण संभव : एसपी
    Next Article इंडियन ऑयल बरौनी रिफाइनरी बेगूसराय द्वारा आयोजित,स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा नाटक “स्वच्छता ही कर्म ” का कई स्थानों पर हुआ मंचन ।

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.