Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हुई, श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ रवाना
    Breaking News Headlines

    बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हुई, श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहुप्रतीक्षित बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो गई है और इस यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालु इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा पर पहुंचे हैं। जम्मू के शिविर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूजा अर्चना भी की गई। बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी जैसे जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा।

    दरअसल, अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्री निवास भवन जम्मू से झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जा रहा है कि करीब तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालु तड़के कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गए। यह यात्रा कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल हो रही है। श्रद्धालु मंगलवार को आतंकी खतरों की आशंका के बावजूद अमरानथ यात्रा के लिए जम्मू के आधार शिविर पहुंचे।
    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत रूप में बाबा अमरनाथ की यात्रा रवाना होने से पहले पूजा अर्चना की और फिर शिव के भक्त जनों के मंत्र उच्चारण के बाद यात्रा को रवाना किया गया। जम्मू के आधार शिविर में भारी संख्या में श्रद्धालु इस बार पहुंचे हुए हैं। यात्रा की शुरुआत 30 जून से परंपरागत दोहरे मार्ग से होगी। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबा नूनवान है। दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है।

    जम्मू में बाबा अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए इस बार अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू से लेकर कश्मीर तक श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा के लिए पहुंचेंगे। पहला जत्था रवाना होने से पहले सभी सुरक्षाबलों ने आधार शिविर के भीतर सभी गाड़ियों की जांच की। अलग-अलग एजेंसियों ने कड़ी पूछताछ के बाद गाड़ियों को रवाना किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5 साल की बेटी से डिजिटल रेप का आरोपी IT इंजीनियर पिता गिरफ्तार
    Next Article जीएसटी परिषद ने कुछ वस्तुओं पर टैक्स छूट समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, इन पर लग सकता है कर

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.