Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीआइएसएफ सीआइएससफ यूनिट, एनटीपीसी बरौनी के अग्निशमन दस्ता द्वारा विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 
    बिहार बेगूसराय

    सीआइएसएफ सीआइएससफ यूनिट, एनटीपीसी बरौनी के अग्निशमन दस्ता द्वारा विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीआइएसएफ सीआइएससफ यूनिट, एनटीपीसी बरौनी के अग्निशमन दस्ता द्वारा विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह-2025 के अवसर पर एनटीपीसी बरौनी की के औ सु ब (सीआईएसएफ) अग्निशमन इकाई के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    राष्ट्र संवाद ब्यूरो/ अशोक कुमार ठाकुर
    दिनांक 16 अप्रैल 2025 तथा 17 अप्रैल 2025 को केन्द्रीय विद्यालय गढ़हरा, राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिहट, रामधारी सिंह दिनकर स्मारक विद्यालय, राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बिंद टोली बरौनी तथा राजकीय महाविद्यालय महाना, डीएवी स्कूल, हर्ल बरौनी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता शिविर का सफल आयोजन हुआ।

    कार्यक्रम के दौरान सहायक समादेष्टा/अग्नि श्री भाष्कर दास एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, आग के विभिन्न वर्गीकरण एवं उसे बुझाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्यूशर के प्रयोग की विधि भी व्यावहारिक रूप से समझाई गई।

    सहायक समादेष्टा श्री दास ने आपातकालीन स्थिति में किसी घायल व्यक्ति को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने और रेस्क्यू मेथड से सुरक्षित निकालने के तरीके भी सिखाए। साथ ही, अग्नि सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला।

    अग्निशमन दस्ता द्वारा फायर टेण्डर से मॉनिटर द्वारा पानी छोड़ने की प्रक्रिया भी विद्यार्थियों के समक्ष प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी फायर एक्सटिंग्यूशर चलाकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

    केन्द्रीय विद्यालय गढ़हरा में इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 922 विद्यार्थी, 10 शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बिहट में 650 विद्यार्थी, 10 शिक्षक एवं 8 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 17 अप्रैल को डीएवी स्कूल, हर्ल बरौनी में आयोजित कार्यक्रम में 957 विद्यार्थी एवं 33 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    कार्यक्रम के समापन पर विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा एनटीपीसी बरौनी की अग्निशमन टीम को विद्यार्थियों में सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान कंपनी कमांडर/अग्नि ने सभी विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी एवं ऐसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराए बिना त्वरित व सुरक्षित कदम उठाने की सीख दी।

    सीआइएसएफ यूनिट, एनटीपीसी बरौनी द्वारा चलाए गए इस जन-जागरूकता अभियान की स्थानीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। इस तरह के प्रयास समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में बेहद प्रभावशाली साबित हो रहे हैं।

    एनटीपीसी बरौनी के अग्निशमन दस्ता द्वारा विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सीआइएसएफ सीआइएससफ यूनिट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहरसा DM ने खुद हसुआ से गेहूँ फसल का क्रॉप कटिंग कर गेहूँ फसल की पैदावार का लिया जायजा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन सोरेन न सोशल मीडिया पर किया मार्मिक पोस्ट

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.