Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : 10 सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा : 10 सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    10 सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकानों में व्याप्त अनियमितता को लेकर लाभुकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायत के आलोक में जिले के कांडी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जांच के दौरान शिकायत को सही पाए जाने पर उक्त स्वयं सहायता समूह के सभी 10 सदस्यों के विरुद्ध कांडी थाना में बीएसओ के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिए गए आवेदन के आलोक में कांडी थाना में कांड संख्या 68/23 दिनांक 20 सितंबर 2023 दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो कि उपायुक्त से प्राप्त आवेदन, प्रेस कतरन एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से प्राप्त शिकायत से स्पष्ट हो गया की ममता स्वयं सहायता समूह ग्राम रतनगढ़ ग्राम पंचायत घटहुआं कला की पीडीएस दुकान लाइसेंस नंबर 56/11 के दुकान की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जांच की गई।

     

     

    जिसमें पाया गया कि जुन जुलाई महीने में विक्रेता के द्वारा राशन का उठाव कर लिया गया है। साथ ही अगस्त एवं सितंबर महीने का राशन पूर्व क्लोजिंग बैलेंस होने के कारण आवंटन शून्य हो गया है। लाभुकों का आरोप है कि जून में कुछ लोगों को राशन नहीं दिया गया है। जबकि जुलाई महीने में अंगूठा लगवा कर भी किसी को राशन नहीं दिया गया। अगस्त सितंबर का डीलर के ऊपर पहले का बैलेंस है। इस प्रकार माह जुलाई का 40 क्वींटल 46 किलो, अगस्त का 38 क्वींटल 34 किलो एवं सितंबर का 39 क्विंटल 51 किलो कुल 117 क्विंटल 31 किलो राशन दुकान के स्टॉक में होना चाहिए। लेकिन बीडीओ ने जब स्टॉक जांच किया तो उसे शून्य पाया। साथ ही उल्लेख करना है कि जुलाई महीने में 83..60 प्रतिशत कार्ड धारी से अंगूठा लगवा कर भी राशन नहीं दिया गया है।

     

     

    इसे डीलर ने भी स्वीकार किया है। इससे राशन की हेरा फेरी एवं कालाबाजारी की गई है यह स्पष्ट हो जाता है। अतः समूह की अध्यक्ष ममता देवी पति राम व्रत विश्वकर्मा, सचिव शैल देवी पति सत्येंद्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मालती देवी पति बैजनाथ रजवार, सदस्य उर्मिला देवी पति रामनाथ विश्वकर्मा, राजमती देवी पति रामनाथ रजवार, ममजा देवी पति कमलेश यादव, सरिता देवी पति दीनानाथ सिंह, कलावती देवी पति श्यामनाथ विश्वकर्मा, प्रमिला देवी पति प्रदीप विश्वकर्मा, शांति देवी पति श्यामलाल रजवार निवासी रतनगढ़ पंचायत घटहुआं कला के खिलाफ कांडी थाना कांड संख्या 68/23 तिथि 20 सितंबर 2023 के अनुसार भारतीय दंड विधान की धारा 409, 420, 421 एवं 34 के तहत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article झारखण्ड हाईकोर्ट के जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का इलाज के क्रम में निधन ,फैला शोक की लहर

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.