Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन मंजिला मेडिकल शॉप में भीषण आग, आधा दर्जन घरों को भी नुकसान
    Breaking News झारखंड

    तीन मंजिला मेडिकल शॉप में भीषण आग, आधा दर्जन घरों को भी नुकसान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तीन मंजिला मेडिकल शॉप में भीषण आग, आधा दर्जन घरों को भी नुकसान

    पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा, शॉप के ऊपर घर मे सो रहे युवक की बचाई जान..!
    चतरा शहर के चर्चित सबसे बड़े मेडिकल शॉप न्यू फेमस मेडिकल और नेशलन फार्मा में देर रात हुई भीषण अगलगी की घटना में लाखों की दवाइयां जलकर राख हो गई। हालांकि इस दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डाल मेडिकल शॉप के तीसरे तल्ले में सो रहे एक युवक की जान बचाई,

     

     

     

    जिसके बाद घंटो मशक्कत के बाद चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सहारे आग पर काबू पाया गया। शहर के मेन रोड स्थित पुराना पेट्रोल पंप के समीप संचालित दो बड़े मेडिकल शॉप में अगलगी की घटना से ईलाके में हड़कंप मच गया। रात करीब ढाई बजे लगी आग में मेडिकल शॉप का तीन मंजिला इमारत जलकर राख हो गया वहीं शॉप के समीप संचालित साहू मेडिकल व गया मिष्ठान समेत आसपास के आधा दर्जन घरों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट का कारण इन्वर्टर में ब्लास्ट बताया जा रहा है। हालांकि न्यू फेमस मेडिकल के संचालक मोहम्मद शमीम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आज के टेक्नोलॉजी में शॉर्ट सर्किट होने पर एमसीबी गिर जाता है। बावजूद इतने बड़े पैमाने पर आगजनी की घटना कैसे हुई यह जांच का विषय है ।

     

     

    अगलगी की घटना में तीन मंजिला मेडिकल शॉप हुआ स्वाहा, साहू मेडिकल व गया मिष्ठान भंडार समेत आसपास के घरों को भी हुआ आंशिक नुकसान। घर मे सो रहे युवक को रेस्क्यू कर ईलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। शहर के दो बड़े दवा दुकानों में एक साथ भीषण आगजनी से शहर में हड़कंप मच गया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दुकान संचालक अगलगी में हुआ नुकसान की पड़ताल में जुटे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article डॉ पीएन बोस की जयंती पर यूनियन के अधिकारियों ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.