Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव ट्रेन में लगी भीषण आग, 8 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा हुए घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव ट्रेन में लगी भीषण आग, 8 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा हुए घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023Updated:August 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव ट्रेन में लगी भीषण आग, 8 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा हुए घायल
    मदुरै: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। ट्रेन मदुरै रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूर रुक गई. प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं द्वारा गैस सिलेंडर से खाना पकाने की गतिविधियों के कारण लगी.

     

     

    एक डिब्बे से शुरू हुई आग की लपटें तेजी से अगल-बगल के डिब्बे तक फैल गईं. आग लगने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने तुरंत ट्रेन को खाली कर दिया और नीचे उतर गए. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी।

     

     

    दक्षिण रेलवे का कहना है कि ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी कर रहे थे और इसी वजह से आग लगी।अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू का एक बैग शामिल था, जिससे पता चलता है कि वहां खाना पकाने की कोशिश की गई थी।

     

     

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली।
    परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूंजा दुकान में शराब बेचते दुकानदार गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा जेल
    Next Article मोतिहारी सड़क पर चढ़ा नदी का पानी, दो जिलों टूटा संपर्क, अलर्ट मोड पर प्रशाशन

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.