Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंसा भड़कने के डर से केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बंगाल में तैनात होंगे 40,000 हजार जवान
    Breaking News Headlines राजनीति

    हिंसा भड़कने के डर से केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बंगाल में तैनात होंगे 40,000 हजार जवान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिंसा भड़कने के डर से केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बंगाल में तैनात होंगे 40,000 हजार जवान
    नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. कल यानी 4 जून की सुबह 543 सीटों पर मतगणना होगी. हालांकि नतीजों के बाद कुछ राज्यों में हिंसा भड़क सकती है. ऐसे में हिंसा पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार पहले से ही कड़े इंतजाम करने में जुट गई है.

     

     

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है. खासकर पश्चिम बंगाल में हालात बिगड़ने के ज्यादा आसार हैं. ऐसे में गृह मंत्रालय ने राज्य में सीएपीएफ की 400 कंपनियां यानी 40 हजार से अधिक जवानों की नियुक्ति कर दी है. जो कि 19 जून तक पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में तैनात रहेंगे.

    कई केंद्रीय सुरक्षा बलों की होगी नियुक्ति

    रिपोर्ट्स के अनुसार 400 सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की कंपनी में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) शामिल होंगी.

     

     

    चुनाव में तैनात थीं 900 सीएपीएफ की कंपनियां

    हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान इससे भी बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया था. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सभी सात चरणों में मतदान हुआ था. इस दौरान सीएपीएफ की 900 कंपनियां (90,000 जवान) सिर्फ पश्चिम बंगाल में नियुक्त की गई थीं.

     

     

    अन्य राज्यों में भी भेजे गए थे सुरक्षा बल

    इसके अलावा आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में ये पहला लोकसभा चुनाव था. ऐसे में शांतीपूर्ण चुनाव करवाने के लिए केंद्र सरकार ने यहां 635 सीएपीएफ की कंपनियां तैनात की थीं. अन्य राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 360, बिहार में 295 और उत्तर प्रदेश में 252 सीएपीएफ की कंपनियां नियुक्त हुई थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउम्मीद है, असल परिणाम एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होंगे: सोनिया गांधी
    Next Article श्रीनगर  : मंगलवार को मतगणना से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.