Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार, तीन मास्टरमाइंड फरार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार, तीन मास्टरमाइंड फरार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार, तीन मास्टरमाइंड फरार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार पर जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39 लाख रुपये मूल्य की 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद की है। इस मामले में मानगो थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे रैकेट के तीन कथित संचालक अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि नकली सिगरेट शहर की विभिन्न दुकानों में सप्लाई की जा रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-17 स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पीछे ग्राहक बनकर जाल बिछाया। इसी दौरान स्कूटी से नकली सिगरेट की खेप लेकर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।

    तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 500 पैकेट नकली सिगरेट और एक स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे कपाली के इस्लामनगर स्थित एक गोदाम से नकली सिगरेट लाकर शहर के अलग-अलग दुकानों में सप्लाई करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोदाम में छापेमारी की, जहां 19 प्लास्टिक के बोरों में रखे 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद किए गए। जब्त सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उवैद अंसारी और एहतेशाम शमीम के रूप में हुई है। वहीं गोदाम के संचालक वली आजम, शहनवाज दानिश और एस.के. परवेज फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में मानगो थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नकली सिगरेट नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची की घटना ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : सांसद बिद्युत बरण महतो
    Next Article 24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और टूटी चेन बरामद

    Related Posts

    हिमांशु हत्याकांड में जांच तेज, नीरज सिंह समेत तीन जेल, मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

    July 8, 2026

    24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और टूटी चेन बरामद

    July 8, 2026

    रांची की घटना ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : सांसद बिद्युत बरण महतो

    July 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु हत्याकांड में जांच तेज, नीरज सिंह समेत तीन जेल, मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

    24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और टूटी चेन बरामद

    जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार, तीन मास्टरमाइंड फरार

    रांची की घटना ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : सांसद बिद्युत बरण महतो

    लाख का इनामी आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

    जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने दुकानों के बढ़े किराये का किया विरोध, पुराने दर पर वसूली की मांग

    पंचायत सचिवों ने विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

    जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू

    जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू

    रामगढ़ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दंपति समेत 3 गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.