Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थानों में शिकायती पत्र देने वाले हर शिकायतकर्ता को अब दी जाएगी रिसीविंग :डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद तेघड़ा , बेगूसराय:थानों में शिकायती पत्र देने वाले हर शिकायतकर्ताओं
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    थानों में शिकायती पत्र देने वाले हर शिकायतकर्ता को अब दी जाएगी रिसीविंग :डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद तेघड़ा , बेगूसराय:थानों में शिकायती पत्र देने वाले हर शिकायतकर्ताओं

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तेघड़ा , बेगूसराय:थानों में शिकायती पत्र देने वाले हर शिकायतकर्ताओं को थाना में आवेदन देने के बाद अनिवार्य तौर पर रिसीविंग दी जाएगी । एफआईआर दर्ज हुई तो उसकी कॉपी निःशुल्क मिलेगी। और अगर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो एक निश्चित समय सीमा में जांच पड़ताल कर आवेदक को सूचित किया जाएगा। उक्त जानकारी तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने दी । डॉ श्री प्रसाद ने बताया कि। पुलिस महानिदेशक महोदय एवं बेगूसराय के पुलिस कप्तान महोदय के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में सभी थाने में इसे अनिवार्य रूप से लागू किए जा रहे हें। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष के अनुपस्थिति में अपर थाना अध्यक्ष सभी उत्तरदायित्व का निर्वाह करेंगे। और थाने में आने वाले आवेदन को प्राप्त कर पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई जाती है इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति अपना आवेदन लेकर थाने में आता है तो थाना अध्यक्ष अनिवार्य रूप से उसको आवेदन की रिसीविंग उपलब्ध कराएंगे। आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन पर यदि एफआईआर दर्ज की जाती है तो उस प्राथमिकी की एक प्रति भी निःशुल्क पीड़ित को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण थाना अध्यक्ष या अपर थाना अध्यक्ष को यह लगता है कि आवेदन पर प्राथमिक तत्काल अंकित करना उचित नहीं है। इस संबंध मेंआवेदक को अवगत कराते हुए विधि द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्णय लिया जाएगा। प्राथमिकी की प्रति भी निःशुल्क पीड़ित को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला डेस्क में नियुक्त कर्मी न केवल थाने में आने वाले हर आगंतुक, शिकायतकर्ता व पीड़ित को अटेंड करेंगे, बल्कि उनसे पत्र रिसीव कर उन्हें रिसीविंग भी देंगे ।महिला हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मचारी सरल भाव से पीड़ित, दिव्यांगजन के प्रति संवेदनशीलपूर्वक व्यवहार करेंगे। यदि कोई पीड़ित या शिकायतकर्ता अपने साथ लिखित प्रार्थनापत्र नहीं लाया तो उन्हें स्टेशनरी भी उपलब्ध कराएंगे। महिला हेल्प डेस्क में तैनात कर्मचारी हर दिन प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों को एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। शिकायती पत्रों को थाना प्रभारी निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क कर्मचारी, जांचकर्ता अधिकारी व थाना प्रभारी यदि कोई लापरवाही बरतते हें तो जवाबदेही तय की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल।
    Next Article गढ़वा पुलिस लाइन मे तीन दिनों से चल रहे रेंज पुलिस ड्यूटी मीट का समापन

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.