Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 8 दिन बीत जाने के बाद भी मासूम अंकित का कोई सुराग नहीं, अपहरण कि आशंका से सहमें परिवार
    Breaking News बिहार

    8 दिन बीत जाने के बाद भी मासूम अंकित का कोई सुराग नहीं, अपहरण कि आशंका से सहमें परिवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    8 दिन बीत जाने के बाद भी मासूम अंकित का कोई सुराग नहीं, अपहरण कि आशंका से सहमें परिवार
    राष्ट्र संवाद (ब्यूरो चीफ)बेगूसराय अशोक कुमार ठाकुर
    बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी तक अपहरण के मामले की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हररख वार्ड 12 का है। उक्त मामले में एक तरफ जहां परिजन अपने बच्चों के अपहरण से चिंतित हें ।तो वही पुलिस ने भी बच्चों की बरामदगी के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है। लेकिन, तकरीबन 8 दिन बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

     

    मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के रहने वाले गोरेलाल कुमार अपनी पत्नी के साथ हररख वार्ड 12 के एक लॉज में रहते हें।और इडली सांभर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हें। पीड़ित ने बताया बताया कि पिछले 20 नवंबर को उनका 3 वर्षीय पुत्र पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। लेकिन, शाम होने के बाद पड़ोसी सभी बच्चे वापस आ गए लेकिन उनका पुत्र अंकित राज वापस नहीं आया। तब परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई।

     

    परिजनों के अनुसार वह पिछले दो महीने से हररख निवासी मंतोष चौधरी के मकान में किराए पर रहते हें।और घूम-घूम कर इडली सांभर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हें ।उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है और वह 21 नवंबर को वापस घर जाने वाले थे। लेकिन, 20 नवंबर को ही उनका 3 वर्षीय अंकित कुमार गायब हो गया। बच्चों की मां एवं पिता ने अपहरण की आशंका जताई है एवं नगर थाने में मामला भी दर्ज करवाया है।
    फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है। इस बीच परिजनों के द्वारा जगह-जगह पर्चे चिपका कर भी बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिवार के सभी लोगों का इकलौते पुत्र के खो जाने की वजह से रो-रो कर बुरा हाल है।

     

     

    वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने भी कहा है कि इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है। लेकिन, अब तक बच्चों के अपहरण के संबंध में कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस के द्वारा पीड़ित के संबंधी एवं लॉज में रहने वाले अन्य लोगों से पूछ ताछ के साथ-साथ सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी तरीके से अनुसंधान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्दी बच्चे को सुरक्षित वापस प्राप्त कर लिया जाएगा. वही देखा जाए तो बेगूसराय में अपहरण का अपना एक अलग इतिहास रहा है। अगर अंकित राज की बरामदगी नहीं हो पाती है और अपहरण से संबंधित कोई मामला सामने आता है तो यह कहा जा सकता है कि बेगूसराय एक बार फिर काले इतिहास के साथ लोगों के सामने प्रस्तुत होगा और आने वाले दिनों में लोगों की चिंताएं भी बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 जनवरी को दिव्यांग सहायक उपकरण बैसाखी साइकिल व्हीलचेयर का वितरण किया जाएगा
    Next Article मर्डर केस में दोषी मां और पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.