Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शानदार व ऐतिहासिक रहा “मीडिया महाकुंभ 2022” का आगाज अवलोकन कार्यक्रम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    शानदार व ऐतिहासिक रहा “मीडिया महाकुंभ 2022” का आगाज अवलोकन कार्यक्रम

    News DeskBy News DeskMay 6, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शानदार व ऐतिहासिक रहा “मीडिया महाकुंभ 2022” का आगाज अवलोकन कार्यक्रम
    उपायुक्त पंचकूला ने रीबन काटकर किया “मीडिया महाकुंभ 2022″ का आगाज
    पंचकूला। मीडिया महाकुंभ 2022” का आगाज व अवलोकन कार्यक्रम शानदार व ऐतिहासिक रहा। जिसका आगाज उपायुक्त पंचकूला ने रीबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने देश प्रेम, श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के लिए व आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त द्वारा इस दौरान “मीडिया महाकुंभ 2022 ” का प्रतीक चिन्ह “लोगो ” भी जारी किया गया। मीडिया महाकुंभ 2022 एवं राष्ट्रीय गौरव अवार्ड सम्मान समारोह 2022 का पंचकूला के रैड बिशप हरियाणा टूरिज्म काम्पलैक्स में आगाज करते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा, सर्वप्रथम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपने दायित्व का बेहतरीन निर्माण कर रहे समाचार कयारी समूह को, मुख्य संपादक राजेश कुमार जी को बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा, मुझे खुशी है कि राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र समूह-समाचार कयारी द्वारा पंचकूला में मीडिया महाकुंभ 2022 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज विशिष्ट अतिथि के तौर पर मैं कर रहा हूं। तीन दिन तक चलने वाले 28, 29, 30 मई शनिवार, रविवार, सोमवार को “” मीडिया महाकुंभ 2022 “” के लिए मैं समाचार क्यारी को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं ।
    देश के कोने-कोने से पंचकूला में पहुंचने वाले सभी सम्मानित मीडिया कर्मियों के साथ-साथ देश की खापों की सरदारी, विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, साहित्य ,कला, समाज सेवा, सिने जगत, व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट विभूतियों का मैं स्वागत करता हूं, साथ ही राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित होने वाली समाज की सभी हस्तियों को मैं अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई देता हूं।
    पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित यह तीन दिवसीय सम्मेलन, जिसमें मीडिया महाकुंभ व राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में एक बेहतर कदम है।
    उन्होंने आगे कहा, राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर होने वाली सार्थक चर्चा से निश्चित तौर पर राष्ट्रवाद की भावना को बल मिलेगा।
    युवा पीढ़ी के साथ-साथ देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा और भारत देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का बढ़-चढ़कर निर्वहन करने की प्रेरणा भी मिलेगी।
    “”राष्ट्र निर्माण में भूमिका “” विषय पर होने वाली सार्थक चर्चा एवं राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 हमें, यानी हम सबको अपने समाज एवं राष्ट्र की उन्नति प्रगति में बढ़-चढ़कर योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जो सबसे बड़ा संदेश समाचार कयारी समूह द्वारा दिया जा रहा है, वह यही है कि मातृभूमि के ऋण को अदा करने के लिए हम सब भारतीय अपने योगदान से श्रेष्ठ भारत व श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका करें, उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करें और अपने देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें।

    “मीडिया महाकुंभ 2022” को लेकर राष्ट्र संवाद ग्रुप की तरफ से समाचार कयारी समूह व मुख्य संपादक राजेश कुमार जी व उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई…..

    पंचकूला में होने जा रहे “मीडिया महाकुंभ 2022” को लेकर राष्ट्र संवाद ग्रुप की तरफ से समाचार कयारी समूह व मुख्य संपादक राजेश कुमार जी व उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई और कार्यक्रम की अग्रिम शुभकामनाएं। यह वाकई शानदार व ऐतिहासिक प्रयास है। इस कार्यक्रम में जिस तरह देश के कोने-कोने से आने वाले सम्मानित मीडिया कर्मियों के साथ-साथ देश की खापों की सरदारी, विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, साहित्य ,कला, समाज सेवा, सिने जगत, व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट विभूतियों को राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाना है, वह भी एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा। इस दौर में जब मीडिया का पतन हो रहा है, ऐसे में यह कार्यक्रम प्रेरणादाई होने के साथ ही बेहतर व उत्कृष्ट पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में भी मील का पत्थर साबित होगा। …….

    इस अवसर पर समाचार क्यारी राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक राजेश कुमार जी, चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत पंछी, मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम धनखड़ जाखड़, समाज सेविका मनीषा चौधरी, मिसेज ट्राइसिटी शालू गुप्ता , पंचकूला विकास मंच के अध्यक्ष देवराज शर्मा, राकेश अग्रवाल, एमएच खान , देवेन्द्र ठाकुर ब्राह्मण सभा पंचकूला के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा जी, समाजसेवी अनिल कुमार , बलदेव मल्होत्रा, अजय कुमार पत्रकार, संजय शर्मा, युवा पत्रकार हिमांशु, पत्रकार रवि कुमार,फूलकुमार, अजय , सतबीर सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
    मीडिया महाकुंभ 2022 के आगाज के अवसर पर डीसी पंचकूला की उपस्थिति में समाचार क्यारी ब्यूरो चीफ व मुख्य संपादक राजेश कुमार जी ने राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 की पहली सूची भी जारी की, जिसके तहत
    “” राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 “” अमित आजाद (लखनऊ उत्तर प्रदेश) को दिया जाएगा। वह शहीद चंद्रशेखर आजाद जी द्वारा शुरू की गई आजादी की क्रांति की लौ को जिंदा रखकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इसी वर्ग में नायक उदयवीर सिंह (जयपुर राजस्थान) को भी सम्मानित किया जाएगा, जो जांबाज भारतीय वीर सैनिक योद्धा युद्ध में दोनों पैर गंवा चुके हैं , आज भी राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं, युवाओं को प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इस सूची में डॉक्टर जय भगवान शर्मा (साहित्यकार लेखक शिक्षाविद) भी शामिल हैं, जो
    हरियाणवी संस्कृति व मातृभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ अनेक पुस्तकें लेख संपादित कर चुके हैं और आज भी अपनी लेखनी से राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण में सहयोगी है। वहीं, नरेंद्र भंडारी ( दिल्ली )
    वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव और
    वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हैं, जो पत्रकारों के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं, पत्रकारों को न्याय दिलाने के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहे हैं। इस सूची में वरिष्ठ समाजसेवी कमलजीत सिंह पंछी ( चंडीगढ़) प्रधान: चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन भी शामिल हैं, जो राज्यपाल सहित सरकार के उच्च अधिकारियों से लगभग 130 पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्राप्त कर चुके हैं। नीलम धनखड़ जाखड़ ( पंजाब मोहाली) राष्ट्रीय अध्यक्षा : मानव अधिकार संरक्षण संघ ( महिला विंग) को भी यह सम्मान दिया जाएगा, जो
    शिक्षित, समाज सेवा को समर्पित जीवन महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत हैं। प्रदीप डबास (दिल्ली)
    कार्यकारी संपादक : MH1 न्यूज चैनल को या सम्मान दिया जाएगा। वह अनेक समाचार पत्रों एवं चैनलों में अहम भूमिका निभा चुके हैं, जो निडर पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध हैं। खोजी पत्रकार के रूप में ख्याति प्राप्त वरिष्ठ निर्भीक निडर पत्रकार बेबाक स्पष्ट लेखनी से समाज को जागरूक कर रहे धर्मपाल धनखड़ ( हरियाणा) को यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा संघर्ष से सफलता के चरम पर ईमानदार देशभक्त संस्कारी राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत मामन चंद जी (छत्तीसगढ़ रायगढ़ ), शालू गुप्ता ( पंजाब चंडीगढ़) अभिनेत्री कलाकार
    सिने जगत (मिसेज ट्राईसिटी), समाजसेविका, राष्ट्रीय एनजीओ की संचालिका एवं जरूरतमंदों, असहायों, गरीब छात्रों व बेसहारा बच्चों की मदद के लिए हमेशा प्रयासरत रही है, निस्वार्थ सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण की ओर कदम बढ़ा रही मनीषा चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना से मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट पर भारत को ऐतराज, जताई आपत्ति
    Next Article विकास गुप्ता पर शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाते हुए कहा- टीवी जगत का माफिया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.