Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समयसारिणी के अनुसार स्कूली बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करायें: उपायुक्त
    Breaking News जमशेदपुर

    समयसारिणी के अनुसार स्कूली बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करायें: उपायुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    समयसारिणी के अनुसार स्कूली बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करायें: उपायुक्त
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पीएम पोषण योजना में प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बीच पोषाहार वितरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, रसोईघर की स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। स्कूली बच्चों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत बच्चों के पोषण की स्थिति में सुधार लाने, कुपोषण को रोकने के लिए नियमित पौष्टिक आहार देने तथा बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी करने का निदेश दिया गया ।

     

    साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी साग-सब्जी, फल, अनाज आदि भी मेन्यू में शामिल करने की बात कही गई । उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण महत्वपूर्ण विषय है, नियमित रूप से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समयसारिणी बनाते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करायें। उन्होने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी को आपसी समन्वय से कार्य करने का निदेश दिया। साथ ही स्वच्छ वातावरण में खाना बनाने को लेकर स्कूलों में रसोई घर के स्थिति की समीक्षा की गई । जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 220 रसोईघर शेड का निर्माण किया गया है, 278 नए शेड का निर्माण करना है। उपायुक्त द्वारा डीएमएफटी फंड से रसोईघर शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को दिया गया ।

     

     

    बैठक में भवनहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के विद्युतीकरण की स्थिति की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सभी बीईईओ, बीपीओ व शिक्षक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी.बी.एम.एस.कॉलेज के अध्यक्ष और ट्रस्ट के चेयरपर्सन ने शिक्षकों और छात्रों के बीच बजट 2025 के विषय में चर्चा की
    Next Article बर्मामाइंस कमेटी ने ज्योति सिंह मठारू को सम्मानित किया

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.