Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हटाया गया अतिक्रमण
    बिहार

    हटाया गया अतिक्रमण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । प्रखंड के शंकरपुर टोले में सोमवार को अंचल प्रशासन ने अतिक्रमित सरकारी जमीन को खाली कराने पहुंचा । ललमनियां, लौकहा तथा खुटौना पुलिस और एसडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त मैजिस्ट्रेट एवं फुलपरास के सीओ मनोज कुमार की मौजूदगी में कथित तीन अतिक्रमणकारियों के आवासीय घरों को जेसीबी मशीन से तोड़कर हटाया गया । अंचल अधिकारी रमण कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन का पिछले भाग में भूस्वामी जय प्रकाश भारती की जमीन है । उन्होंने 2015 में चैतू मुखिया, मनोज मुखिया और धुबिया देवी के खिलाफ सरकारी जमीन का अतिक्रमण हटवाने का आवेदन दिया था । भूस्वामी इस मामले को 2018 में उच्च न्यायालय ले गये । उच्च न्यायालय ने 6 जनवरी 2020 को अतिक्रमण खाली करवाने का निर्णय सुना दिया । लेकिन उसका अनुपालन नहीं हो पाया । तब मूस्वामी ने अवमानना का मामला दायर करवा दिया । इसपर 29 सितंबर 2021 को 25 अक्टूबर तक अतिक्रमण खाली करवाने का आदेश जारी कर दिया था । सभी भूमिहीन अतिक्रमणकारियों ने शुरू में प्रशासन से बेघर हो जाने और आनेवाले ठंड के मौसम में तकलीफ होने की विनती की और कुछ समय की मोहलत की गुहार लगाई । लेकिन उन्हें कोर्ट के सख्त आदेश का हवाला दिया गया । फिर उन्होंने विरोध भी किया । लेकिन इसके बावजूद उनके घर तोड़कर जमीन खाली करा दी गयी । ग्रामीणों के अनुसार वे लोग 50 वर्षों से अधिक समय से उस जमीन पर बसे हुए हैं । पहले वह जमीन पथराही के अवध सिंह की होती थी । उनसे वह जमीन गांव के ही राज कुमार साह ने खरीदी । बाद में उन्होंने उस जमीन को जय प्रकाश भारती को बेच दी । तबसे श्री भारती उस जमीन को खाली करवाने में लग गये । जमीन खाली हो जाने के बाद अब ग्रामीणों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि इन बेघर लोगों के बच्चे अब कहां रहेंगे । चैतू मुखिया के घर आठ नाबालिग पोते-पोतियां, मनोज मुखिया के घर पांच बच्चे और विधवा धुबिया देवी के दो पोते हैं । इनके रहने के लिए कहीं कोई व्यवस्था नहीं है । वैसे अंचल प्रशासन इनके लिए जमीन की व्यवस्था करने का आश्वासन देता है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिख समुदाय के लोगों ने जमशेदपुर मानगो-उलीडीह थाना का किया घेराव ,एएसआई पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
    Next Article वॉलीबॉल शील्ड प्रतियोगिता में पिढौली की टीम ने 3-2 से तेयाय टीम को हराया

    Related Posts

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    June 13, 2026

    लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर अनोखा जश्न, JCB पर केक काटते समय गिरे राजद नेता केदार

    June 11, 2026

    जमुई बिहार “कोचिंग का सफर बना आखिरी सफर” : खैरा में हाईवा ने छात्रा को कुचला, मौत के बाद भड़का जनाक्रोश

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.