Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रख्यात शायर बशीर बद्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय साहित्य

    प्रख्यात शायर बशीर बद्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रख्यात शायर बशीर बद्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बशीर बद्र हर वर्ग के पाठकों का पसंदीदा शायर रहा है: साहिर

    राजिम, छ. ग। बशीर बद्र के निधन पर रत्नांचल जिला साहित्य एवं जनकल्याण समिति द्वारा एक भावपूर्ण साहित्यिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके साहित्यिक योगदान को याद किया

    सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ ने कहा कि बशीर बद्र की शायरी आम इंसान की भावनाओं, रिश्तों और जीवन के अनुभवों को बेहद सहज एवं प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि उनकी ग़ज़लें केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाइयों का आईना हैं।उन्होंने बशीर बद्र के चर्चित शेर “कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगी, यूँ कोई बेवफ़ा नहीं होता” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शेर आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। इसके साथ ही उन्होंने उनके प्रसिद्ध अशआर “मुसाफ़िर हैं हम भी, मुसाफ़िर हो तुम भी, किसी मोड़ पर फिर मुलाक़ात होगी”,

    “हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा” तथा “परखना मत, परखने से कोई अपना नहीं रहता, किसी भी आईने में देर तक चेहरा नहीं रहता” का जिक्र करते हुए कहा कि बशीर बद्र ने मोहब्बत, रिश्तों, विश्वास और आत्मसम्मान को अपनी शायरी में अद्भुत संवेदनशीलता के साथ अभिव्यक्त किया।उन्होंने आगे कहा कि बशीर बद्र की रचनाओं ने उर्दू अदब को नई ऊंचाइयाँ प्रदान कीं तथा नई पीढ़ी को ग़ज़ल और साहित्य की ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान कवयित्री एवं लेखिका सुश्री सरोज कंसारी, गोबरा नवापारा एवं उपस्थित साहित्यकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व #NowForClimate थीम के तहत टाटा स्टील द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    Related Posts

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    November 25, 2026

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    November 25, 2026

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    आशियाना मोड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला में दो हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर, जमशेदपुर रेफर

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त

    1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.