Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल रेंज में हाथियों का आतंक, सिरुम गांव में भारी नुकसान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल रेंज में हाथियों का आतंक, सिरुम गांव में भारी नुकसान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल रेंज में हाथियों का आतंक, सिरुम गांव में भारी नुकसान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल रेंज में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सीमा से आए 12 हाथियों के दल ने गुरुवार देर रात कुकड़ू प्रखंड के सिरुम गांव में जमकर तबाही मचाई। अचानक हुए हमले से गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा देते रहे।

    हाथियों ने किसान लेड़ा महतो के खलिहान में घुसकर करीब 10 क्विंटल धान खा लिया और काफी मात्रा में धान रौंदकर नष्ट कर दिया। घर के बाहर रखा डेढ़ क्विंटल टमाटर भी पैरों तले कुचल दिया गया। धान झाड़ने की मशीन और खेतों में लगी टमाटर व आलू की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

    वन विभाग की क्यूआरटी समय पर नहीं पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने मशाल, ढोल और पटाखों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का दल अभी भी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मौजूद है।

    इधर कुशपुतुल और गुंडा गांव में एक अकेला हाथी भी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। चांडिल क्षेत्र के 50 से अधिक गांव हाथियों से प्रभावित हैं।

    वन विभाग के अनुसार, नवंबर 2024 से अब तक 503 मामलों में कुल 94 लाख रुपये मुआवजा वितरित किया गया है। विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

    चांडिल रेंज में हाथियों का आतंक सिरुम गांव में भारी नुकसान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसासाराम: जिगना गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला, कनीय अभियंता घायल
    Next Article बरहरा कोठी थाना क्षेत्र में देर रात सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    July 13, 2026

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    July 13, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.