Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह किए गए आवंटित
    बिहार बेगूसराय

    पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह किए गए आवंटित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजय भारती की रिपोर्ट

    भगवानपुर (बेगूसराय) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 9 मुखिया,4 वार्ड सदस्य तथा 3 ग्राम कचहरी पंच के अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पंचायत से एक, बनवारीपुर पंचायत से तीन,जोकिया पंचायत से एक,काजीरसलपुर पंचायत से तीन तथा दामोदरपुर पंचायत से एक मुखिया अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया वहीं वार्ड सदस्य के चार तथा पंच पद के तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया।

    विदित हो कि पूर्व में संवीक्षा के दौरान बनवारीपुर पंचायत तथा भीठसारी पंचायत से एक एक मुखिया अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द हो चुका है। मुखिया पद के लिए कुल 137 लोगों ने नामांकन कराये थे जिसमें से ग्यारह अभ्यर्थी चुनावी जंग से पहले ही बाहर हो गए हैं वहीं सरपंच तथा पंसस पद के अभ्यर्थी तटस्थ रहे। वार्ड सदस्य पद हेतु हुए कुल नामांकन 1046 में चार अभ्यर्थियों का नामांकन संवीक्षा के दौरान ही रद्द हो गया था वहीं आज चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस भी लिए।पंच पद पर हुए कुल 438 नामांकन में दो अभ्यर्थियों का नामांकन संवीक्षा के दौरान रद्द हुए तथा दो अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया।शेष विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।

    मुखिया पद के उम्मीदवारों को जहां मोतियों का माला,ढोलक,कलम और दवात,पुल, बैंगन,ब्रस, चिमनी, कैमरा, मोमबत्ती,के काठगाड़ी, ब्लैक बोर्ड, गाजर, बाल्टी,मोर,हंसिया,जग, केतली सहित अन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं वहीं सरपंच पद के उम्मीदवारों को स्टोव, मोटरसाइकिल,नल,बल्व,चौका बेलन,जोड़ा बैल,स्टूल, बगुला,लट्टू,हल, टमटम, बांसुरी सहित अन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। पंसस के अभ्यर्थियों को नारियल,चारपाई,कप प्लेट,कंघा,बड़गद का पेड़,डोली,फ्राक,कुदाल, गैस सिलेंडर,जीप सहित अन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं वहीं पंच पद के उम्मीदवारों को गुड़िया,चापाकल, कुर्सी,टार्च, ट्रैक्टर, सीढ़ी, तराजू, डमरू तथा वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों को गेहूं की बाली, पीपल का पत्ता, घड़ा, चश्मा, कुल्हाड़ी, टेबुल फैन, तितली, दिवाल घड़ी,आम, स्कूटर सहित अन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए दोपहर से ही अभ्यर्थियों की भीड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में जुटने लगी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीमार औरत ने ईलाज के लिए मासूम बच्ची को महज़ 1500 रूपए में बेचा
    Next Article बछवाड़ा में कैंडल मार्च निकाला गया

    Related Posts

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    June 19, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.