Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की

    News DeskBy News DeskApril 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की

    हमें नागरिकों को बचाना है, जलप्रपात में सुरक्षा पुख्ता करें
    पतरातु डैम में पर्यटकों की सुरक्षा का रखें ध्यान, रेस्क्यू बोट भी रखें
    पर्यटन क्षेत्रों में कार्य प्रगति के लिए वन विभाग के साथ समन्वय बनाएं
    विरासत स्थल का संरक्षण जरूरी:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    हमारे पास प्राकृतिक सौंदर्य है। धार्मिक स्थलों की श्रृंखला है। कला -संस्कृति है। बस इन्हें प्रमोट करने की जरूरत है। यह सब कार्य पर्यटन के जरिए ही होगा। राज्य को विश्व मानचित्र पर लाने का कार्य करें। उद्योग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पर्यटन के क्षेत्र में निवेश हेतु निवेशकों को आमंत्रित करें। क्या वजह है कि खेल में बेटियां अग्रणी हैं। यहां के युवक खेल में कुछ पीछे हैं। इनको आगे बढ़ाने के लिए सेंटर का निर्माण करें। बेहतर प्रशिक्षण दें, जिससे युवक भी खेल के क्षेत्र में झारखण्ड का मान बढ़ा सकें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने की। मुख्यमंत्री पर्यटन, कला- संस्कृति, खेल- कूद एवं युवा कार्य विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा पूरे साल खेल और महोत्सव आयोजन करने की दिशा में आगे बढ़े।

    सुरक्षा का रखें ध्यान, रेस्क्यू बोट भी रखें

    मुख्यमंत्री ने पतरातु डैम में संचालित बोट में बैठने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा विभाग संचालकों को बोट उपलब्ध कराए। लोगों की सुरक्षा के लिए रेस्क्यू बोट की भी व्यवस्था करें। ताकि विपरीत परिस्थितियों का सामना किया जा सके। हर तरह के बोट की व्यवस्था पर्यटकों के लिए विभाग करे। बोट की गुणवत्ता का पूरा ध्यान विभाग रखे। मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम में पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराए जाने मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

    वन विभाग के साथ बैठक करें, मसानजोर में गेस्ट हाउस बनाएं

    मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा मुख्य सचिव के नेतृत्व में बैठक कर सभी अड़चनों को यथाशीघ्र दूर करें। डैम के आसपास स्थित वन भूमि और वनों का उपयोग पर्यटकों को सुविधा और मनोरंजन के लिए करें। इसके लिए वन विभाग से समन्वय बनाएं। मुख्यमंत्री ने मसानजोर डैम के पास गेस्ट हाउस बनाने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया है।

    वॉटरफॉल में सुरक्षा मानकों का पालन हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष जल प्रपात में युवाओं की जान जा रही है। हमें नागरिकों को बचाना है। फॉल्स में घटना वाले जगहों को चिन्हित करें, और पानी के अंदर चट्टानों में बन चुके होल को बंद करें। ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा पर्यटक मित्रों की मदद पर्यटन स्थलों में लें। विभाग उनके साथ सेमिनार आयोजित कर उनके साथ समन्वय बनाए।

    विरासत स्थल का संरक्षण जरूरी

    मुख्यमंत्री ने कला संस्कृति विभाग की समीक्षा के क्रम में कहा कि विरासत स्थल का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है। यहां संभावनाएं हैं। इसके लिए अच्छी एजेंसी का चयन करें जो राज्य के विरासत को उसके पुराने स्वरूप में ही विकसित करे।

    मुख्यमंत्री ने इन मामलों पर भी दिया निर्देश

    पतरातु डैम में निर्मित पार्क, पर्यटकों के आगमन, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, आइलैंड में बन रहे कैफेटेरिया की वर्तमान स्थिति के बारे में जाना
    मैथन, गैतलसूद, मसानजोर और चांडिल डैम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इन स्थानों पर बेस्ट लोकेशन चिन्हित करने का निर्देश दिया।
    दशम, हुंडरू, जोन्हा और लोध जलप्रपात में निर्मित होने वाले स्काईवॉक/रोपवे के संबंध में जाना, इसके लिए सुरक्षा के मानकों और आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
    नेतरहाट पठार में जल संरक्षण के लिए रेनवेटर हार्वेस्टिंग करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। साथ ही, नेतरहाट स्थित वाटर बॉडीज के संरक्षण का निर्देश दिया।
    रांची स्थित होटल अशोक के अधिग्रहण में आ रही अड़चनों को दूर करने का आदेश दिया।
    खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग से संबंधित योजनाओं की स्थिति से अवगत होकर कार्य प्रगति का निर्देश दिया। सहाय, मुख्यमंत्री फुटबॉल टूर्नामेंट की जानकारी ली।
    मुख्यमंत्री ने अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ संताल परगना में खेल को बढ़ावा देने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।

    बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री अमिताभ कौशल, निदेशक पर्यटन श्री राहुल कुमार एवं अन्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास पाण्डे का लौहनगरी मे आने पर आर डी टाटा सी यूनिट 96 बैच के विद्यार्थियों ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान
    Next Article शहीदों का अपमान बर्दाश्त से बाहर काम शुरू नहीं हुआ तो जेएनएसी का घेराव करेंगे: पवन अग्रवाल

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.