झारखंड के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत बहरागोड़ा में फिल्म पुष्पा के स्टाईल में गौ तस्करी!
स्थानीय पुलिस ने जब्त किया पेट्रोल टैंकर। टैंकर में 21 घायल गौ माता सहित 2 मृत गौ माता जब्त की गई जिन्हें नजदीक के गौशाला में प्रशासन ने रखा है। इस मामले में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने झारखंड सरकार को घेरते हुए सवाल किया की मुख्यमंत्री को शायद मालूम हो की किसके संरक्षण में बहरागोड़ा में गौ तस्करी का खेल चल रहा है।