Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंसा प्रभावित मणिपुर में केंद्रीय बल की आठ और कंपनियां पहुंचीं
    Headlines राष्ट्रीय

    हिंसा प्रभावित मणिपुर में केंद्रीय बल की आठ और कंपनियां पहुंचीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिंसा प्रभावित मणिपुर में केंद्रीय बल की आठ और कंपनियां पहुंचीं

    इंफाल:  मणिपुर में हिंसा बढ़ने के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की आठ कंपनियां राज्य की राजधानी इंफाल पहुंच गई हैं जिन्हें संवेदनशील एंव सीमांत क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    ये बल बुधवार को इंफाल पहुंचे। एक दिन पहले ही सीएपीएफ की 11 कंपनियों का एक और जत्था राज्य में पहुंचा था।

    अधिकारी ने कहा, “सीआरपीएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चार-चार कंपनियां राज्य के संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी।”

     

     

    सीआरपीएफ की कंपनियों में से एक महिला बटालियन की है।

    केंद्र ने हाल ही में घोषणा की है कि मणिपुर में सीएपीएफ की 50 नई कंपनियां तैनात की जाएंगी।

    राज्य में हिंसा बढ़ गई है और पिछले सप्ताह पहाड़ी जिले जिरीबाम में कांग्रेस और भाजपा के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई।

    सुरक्षा बलों ने शनिवार शाम मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर धावा बोलने की आंदोलनकारियों की कोशिश को विफल कर दिया।

     

     

    हिंसा तब और बढ़ गई जब 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी के बाद जिरीबाम जिले में एक राहत शिविर से मेइती समुदाय की तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए। इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए।

    पिछले कुछ दिनों में इन छह लापता लोगों के शव बरामद किए गए। पिछले साल मई से इम्फाल घाटी स्थित मेइती और आसपास की पहाड़ियों पर बसे कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 220 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघर्षों के समाधान के लिए शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के बौद्ध सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है : राजनाथ
    Next Article को-ऑपरेटिव कॉलेज मे इंडी गठबंधन के निरीक्षण शिविर मे उपस्थित प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं से मिले सुधीर कुमार पप्पू एवं सहयोगी

    Related Posts

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    May 25, 2025

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    May 25, 2025

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पहले सारना धर्म फिर जातीय जन गणना की मांग पर धरना 27 को

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया

    पुसालोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाईनल

    देश के विकास मे चैबर के लोगों की अहम भूमिका :ओम बिरला

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    शिक्षा ही ब्रह्मास्त्र है, शिक्षित समाज से ही होगा राष्ट्र निर्माण – अमरप्रीत सिंह काले

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के एक दिवसीय जमशेदपुर दौरे पर सिख समाज ने किया गर्मजोशी से स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.