Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के आईएएस अधिकारी, अन्य के खिलाफ छापेमारी में ईडी ने 90 लाख रुपये नकद एवं चांदी जब्त की
    Headlines बिहार राजनीति

    बिहार के आईएएस अधिकारी, अन्य के खिलाफ छापेमारी में ईडी ने 90 लाख रुपये नकद एवं चांदी जब्त की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार के आईएएस अधिकारी, अन्य के खिलाफ छापेमारी में ईडी ने 90 लाख रुपये नकद एवं चांदी जब्त की

    पटना:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव हंस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में ताजा छापेमारी के बाद करीब 90 लाख रुपये नकद और 13 किलोग्राम चांदी जब्त की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

     

     

    छापे इस सप्ताह की शुरूआत में दिल्ली में दो स्थानों तथा कोलकाता और मुंबई में कुछ स्थानों पर मारे गए।

    सूत्रों ने बताया कि बिहार ऊर्जा निगम में प्रधान सचिव रह चुके 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हंस के कुछ कथित पुराने सहयोगियों के खिलाफ दो दिनों तक छापे मारे गए। सूत्रों के अनुसार ताजा छापेमारी में करीब 90 लाख रुपये नकद और 13 किलोग्राम चांदी जब्त की गई।

     

     

    संघीय एजेंसी ने इस मामले में पहली बार छापेमारी जुलाई में की थी। एजेंसी ने तब एक बयान में कहा गया था कि एजेंसी के अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक महंगी घड़ियां, लगभग एक किलोग्राम सोने के आभूषण और कुछ निवेश संबंधी कागजात जब्त किए हैं।

    अगस्त में पटना उच्च न्यायालय ने हंस के खिलाफ एक महिला द्वारा दर्ज करायी गई राज्य पुलिस की एक प्राथमिकी को खारिज कर दिया था, जिसमें उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि हंस और यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

     

     

    अदालत का मानना ​​था कि ‘‘याचिकाकर्ता (हंस) के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता’’ और ‘‘काफी देरी के बाद दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई कहानी’’ ‘‘झूठी और मनगढ़ंत’’ प्रतीत होती है।

    यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की राजद के पूर्व विधायक हैं और उन्होंने 2015 से 2020 के बीच मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM का जमशेदपुर दौरा : रेलवे DRM के आदेश के बाद बना पिगमेंट गेट रोड सड़क, स्टेशन ओवर ब्रिज रोड भी होगा दुरुस्त, भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई थी माँग
    Next Article जनप्रतिनिधित्व अधिनियम मामले से असगर अली बरी

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.