Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के इस्तीफा से लेकर गिरफ्तारी तक की पल-पल की खबरें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री के इस्तीफा से लेकर गिरफ्तारी तक की पल-पल की खबरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा,चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे

     

    *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुँच चुके है*

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद हुई गिरफ्तारी

    *विधायक दल के नेता को हम लोगों ने चंपई सोरेन को चुन लिया है महामहिम राज्यपाल शपथ दिलाये :स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता*

     

    *पहली गाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता और मंत्री मिथिलेश ठाकुर राजभवन पहुंचे*

     

    *हेमंत सोरेन इश्तफा देंगे और नये मुख्यमंत्री के रूप मे चम्पाई सोरेन होंगे – राजेश ठाकुर*

     

    *ED के कस्टडी मे है हेमंत सोरेन – मोहुआ मांझी*

     

    रांची जमीन घोटाला और इससे जुड़े मनी लॉन्‍ड्रिं मामले में ईडी की छह घंटे पूछताछ के बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। झामुमो के वरिष्‍ठ विधायक को गठबंधन दल के विधायकों ने अपना नेता चुन लिया है। बुधवार की रात्र मुख्‍यमंत्री आवाज में जमे सत्‍ताधारी दल के विधायक एक साथ तीन वाहनों पर सवार होकर राजभवन पहुंचे। मगर उनकी गाडि़यों को राजभवन के बाहर ही रोक दिया गया। पीछे से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का कारकेड राजभवन पहुंचा।

     

    राजभवन पहुंचकर मुख्‍यमंत्री ने राज्‍यपाल को अपना त्‍यागपत्र सौंपा। जिसे राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्‍णन ने स्‍वीकार कर लिया। मुख्‍यमंत्री के साथ पीछे ईडी की टीम भी राजभवन पहुंची। इधर झामुमो से राज्‍यसभा सदस्‍य महुआ माजी ने कहा कि अब हेमंत सोरेन ईडी की कस्‍टडी में हैं। सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन के लिए कैंप जेल बनाया जा रहा है। वहीं गठबंधन दल के विधायक राज्‍यपाल से मिलने का इंतजार करते रहे, फिर वापस मुख्‍यमंत्री आवास लौट गये।

     

    दूसरी तरफ, गठबंधन दल के नए नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रहे कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम चंपई सोरेन के साथ बाहर निकलते हुए कहा कि हमारा दावा सही हमारे साथ 45 सदस्य हैं। जहां कहें हम बहुमत साबित कर सकते है। तत्काल 43 विधायक बाहर खड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कहा कि उनका पत्र मिला है जल्द उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।

     

    यही नहीं, जमीन घोटाला और उससे जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ले जाया गया। हेमंत की रात में ईडी ऑफिस में गुजरेगी। कल अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी पूछताछ केलिए रिमांड केलिए अदालत से अनुरोध कर सकती है। इधर सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक ईडी कार्यालय के पास 144 का अवधि विस्तार कर दिया गया है,

     

     

    सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देखते ही देखते तस्वीर बदल गई। ईडी की लंबी पूछताछ के बाद राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल को अपना स्टीफा सौंप दिया और पूर्व मुख्यमंत्री हो गए। उनके राजभवन जाने के दौरान ईडी की टीम भी पीछे पीछे पहुंची थी। क्षण भर में मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री हुए फिर गिरफ्तार कर लिए गए। अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा लगता है उन्हें हो चुका था इसलिए गठबंधन दल की बैठक कर चंपई सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुन लिया। बता दें कि रांची जमीन घोटाला मामले में राची के पूर्व डीसी आईएएस अधिकारी छविरंजन सहित 14 लोग जेल में हैं।

     

    कल से चल रहे घटनाक्रम के बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन का नाम हेमंत के विकल्‍प के रूप में चर्चा होती रही। जिसका खुद हेमंत सोरेन की भाभी ने खुलकर विरोध कर दिया था। जानकार मानते हैं कि पार्टी में किसी विरोध को टालने के लिए झामुमो के वरिष्‍ठ विधायक और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के करीबी माने जाने वाले मंत्री चंपई सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुने जाने पर सहमति बनी। चंपई सोरेन सरायकेला से विधायक हैं। अभी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्‍याण के कैबिनेट मंत्री हैं।

     

    राजभवन परिसर में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि आम सहमति के बाद चंपई सोरेन को नेता चुना गया। विनोद पांडेय ने कहा कि हम सभी राजभवन पहुंचे थे मगर पांच लोगों के शिष्‍टमंडल को राज्‍यपाल ने बुलाया। इसके पहले ईडी की पूछताछ के बीच मुख्‍य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित बड़े पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सीएम आवास पहुंचे तो अचानक गतिविधियां तेज होती दिखीं।

     

    गठबंधन के नेताओं ने राजभवन को फैक्स कर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। महागठबंधन राज्यपाल को बताना चाहता है कि उसके पस सरकार चलाने के लिए बहुमत है और उन लोगों ने चंपई सोरेन को नेता चुन लिया है। अब राजभवन से स्‍पष्‍ट होना है कि विधायकों का फ्लोर टेस्‍ट कब होगा और मुख्‍यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन को कब शपथ दिलाई जायेगी

     

     

    मुख्यमंत्री के इस्तीफा से लेकर गिरफ्तारी तक की पल-पल की खबरें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को भाजपा ने बताया राजकीय शर्म, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा ईडी की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई है मोदी की गारंटी
    Next Article चंपई सोरेन के पैतृक आवास जिलिंगगोरा गांव में जश्न का माहौल

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.