Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ ED का एक्शन, किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ ED का एक्शन, किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. इस साल की शुरुआत में भी ईडी ने सुरेंद्र पंवार और उनके साथियों के घर पर छापा मारा था. ईडी सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार करने के लिए अपने साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को लेकर पहुंची थी. धन शोधन का यह मामला हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज की गई कई एफआईआर से सामने आया. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि यमुनानगर और आसपास के जिलों में लीज अवधि खत्म होने के बाद और कोर्ट के आदेश के बाद भी बोल्डर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन होता रहा.

     

     

    ईडी ने सुरेंद्र पंवार को उनके अंबाला में स्थित ऑफिस से गिरफ्तार किया है. इससे पहले यमुनानगर, करनाल और फरीदाबाद में हो रहे अवैध खनन के मामले में इसी साल जनवरी में सुरेंद्र पंवार और उनके साथियों के यहां ईडी ने रेड की थी. जिसमें ईडी को सुरेंद्र के घर से तो कुछ खास नहीं मिला था, लेकिन इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर और ऑफिस से और उनके साथियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से ज्यादा शराब की बोतलें और पांच करोड़ रुपये कैश मिले थे. सुरेंद्र पंवार और दिलबाग सिंह काफी लंबे समय तक खनन में पार्टन रहे हैं. सुरेंद्र पंवार के घर पर ईडी की टीम ने करीब 38 घंटे जांच की थी.

     

    केंद्रीय एजेंसी ‘ई-रावण’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है, जो एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे हरियाणा सरकार ने 2020 में रॉयल्टी और करों के संग्रह को आसान बनाने व खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए लाया था. जुलाई 2022 में पंवार ने अपने परिवार की सुरक्षा और सहित व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. बाद में सोनीपत के विधायक ने कहा कि वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के ‘एक्स’ अकाउंट पर हुए 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर, मस्क ने दी बधाई
    Next Article दो  कोर्ट वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.