Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रवासी श्रमिकों के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा नगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, एआरएम व रेल एसपी भी रहे मौजूद
    Breaking News Headlines झारखंड

    प्रवासी श्रमिकों के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा नगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, एआरएम व रेल एसपी भी रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रवासी श्रमिकों के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा नगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, एआरएम व रेल एसपी भी रहे मौजूद

    ▪️स्टेशन परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन, सेनेटाईजर की पर्याप्त उपलब्धता व संक्रमण से बचाव को लेकर अन्य सुरक्षा मानकों पर पदाधिकारियों ने किया विमर्श

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार एवं अन्य राज्यो में आंशिक लॉकडॉउन की स्थिति को देखते हुए प्रवासी श्रमिकों का अपने गृह जिले में वापसी शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल श्रमिकों के आगमन की तैयारियों को लेकर टाटा नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे, मौके पर एआरएम व रेल एसपी भी मौजूद रहे । इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर में बस स्टैंड आदि का निरीक्षण किया तथा सभी श्रमिकों के सकुशल घर रवानगी व कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को लेकर विमर्श किया। श्रमिकों को कोई परेशानी नहीं हो इसलिए हेल्प डेस्क के साथ साथ वालंटियर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी बसों में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर व अन्य जरूरत की सामग्रियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहीं से पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंड व दूसरे जिलों के श्रमिकों को अपने गंतव्य स्थान के लिए बस से रवाना किया जाएगा जहां राज्य सरकार के निर्देशानुसार 7 दिन के लिए सभी क्वारन्टीन किये जायेंगे। 07 दिन के उपरांत पुनः RAT जांच में नेगेटिव आने की स्थिति में उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त द्वारा निदेशित किया गया स्टेशन परिसर में मौजूद लोग किसी भी परिस्थिति में कम से कम 2 गज की सामाजिक दूरी व हमेशा फेस मास्क लगाकर रहना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व सेनेटाईजेशन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“नहीं रहे वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व टाटा स्टील अधिकारी एवं जिला युवा मुखी समाज के मुख्य सलाहकार-बीसी केस नायक”-शंभू मुखी डूंगरी
    Next Article करोना काल में ऑक्सीजन के घूमते दलाल पर कार्रवाई सही co अमित श्रीवास्तव साहब! परंतु एक आंख में काजल एक आंख में सूरमा समझ से बाहर

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.