पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनहित के विषय को लेकर पत्र सौपा।
1) बागबेड़ा वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्य को द्रुत गति से सम्पन्न कराया जाए। वर्तमान में 21 पंचायत क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत हो गई है।
2) किताडीह, बागबेड़ा, घाघीडीह एवं करनडीह क्षेत्र के 21 पंचायत में पानी टैंकर के माध्यम से जल वितरण हेतू वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
3) बाबुडीह, लालभट्टा,कान्दू भट्टा, ब्राम्हण टोला , नन्दनगर ग्वालाबस्ती , बागुननगर बागुनहातु,बारीडीह बस्ती में जुस्को के द्वारा 2700 परिवार को पीने का पानी प्रदान करने का आग्रह है।
4) किताडीह, हरहरगुट्टू, एवं घाघीडीह ग्राम में 10 डीप बोरिंग समर्सेबल पम्प या (सोलर पम्प सेट) के साथ लगाया जाए।
द्वितीय पत्र में
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बिरसा मुण्डा टाउन हॉल, यात्री निवास एवं सोन मंडप का संचालन का जिम्मा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को है परंतु उनके द्वारा नियुक्त केयरटेकर के माध्यम से वहां पर होने वाले सामाजिक कार्यों में जो लोग आते हैं
उनके समक्ष केयरटेकर के माध्यम से जनता को यह समझाने का प्रयास हो रहा है कि यह व्यवस्था पूर्व की सरकार में कैसी थी और आज की सरकार में कैसी हो रही है अंतर आप लोग देखिए और निर्णय कीजिए इस तरह की राजनीतिक चर्चाएं अक्सर होने वाली उपरोक्त स्थल के कार्यक्रमों में हो रही है
जिससे सरकार की छवि को धक्का लग रहा है और तो और जनता से सुविधा के नाम पर पैसे भी लिए जा रहे हैं, परंतु सुविधाओं का नाम मात्र ख्याल रखा जा रहा है। जिस विषय को जाँच कर कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
[su_youtube url=”https://youtu.be/1zQCOpKb_vY” title=”Jamshedpur”]
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जोसाई मार्डी सदस्य जिला 20 सूत्रीय, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, एल बी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सुबोध सिंह सरदार, गुरदीप सिंह, अवधेश सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, जसवंत सिंह जस्सी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह, अपूर्णा गुहा, ज्योति मिश्र, गीता सिंह, रवि राज, रानी राव, सन्नी सिंह, सुदर्शन तिवारी, ऊषा यादव अध्यक्ष महिला, रंजीत झा, मलखान दुबे मुख्य रूप से शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष ने बुके प्रदान कर सम्मानित किया