Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरेनियम नगरी में भूचाल: सीएमडी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप, जांच तेज  यूसीआईएल में यौन उत्पीड़न का तूफ़ान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूरेनियम नगरी में भूचाल: सीएमडी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप, जांच तेज  यूसीआईएल में यौन उत्पीड़न का तूफ़ान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूरेनियम नगरी में भूचाल: सीएमडी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप, जांच तेज  यूसीआईएल में यौन उत्पीड़न का तूफ़ान

    महिला अधिकारी ने सीएमडी पर लगाए गंभीर आरोप, डीएई से हस्तक्षेप की मांग

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा :यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) जादूगोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी की एक महिला अधिकारी ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. संतोष कुमार सतपति पर यौन उत्पीड़न, सत्ता के दुरुपयोग और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी ने 31 जुलाई को जादूगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि शिकायत के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

    वकील का पत्र: “सीएमडी कर रहे सत्ता का दुरुपयोग पीड़िता की वकील स्नेहा सिंह ने डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (डीएई) के चेयरमैन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है मेरी मुवक्किल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। डॉ. सतपति अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके पेशेवर और कानूनी कार्यों में बाधा डाल रहे हैं

    महिला अधिकारी को मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका गया, जबकि मोबाइल केवल आधिकारिक कार्यों और कानूनी संवाद के लिए था। अन्य कर्मचारियों के पास अनधिकृत मोबाइल रहते हैं, मगर उन पर कार्रवाई नहीं होती। कार्यस्थल का माहौल असहज और असुरक्षित बना दिया गया है।

    सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

    महिला अधिकारी ने दावा किया है कि उनके पीछे गुप्तचर लगाए गए हैं घर के बाहर अज्ञात और संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी देखी गई। उन्हें अपनी जानमाल की सुरक्षा पर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है। समर्थन देने वालों को भी निशाना बनाया जा रहा है। “मुझे अलग-थलग करने, न्याय तक मेरी पहुंच रोकने और मानसिक उत्पीड़न के लिए रणनीतिक साज़िश रची जा रही है।

    अदालत और पुलिस की गतिविधि

    मामला वर्तमान में घाटशिला कोर्ट में विचाराधीन। अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी। कोर्ट ने फिलहाल सीएमडी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। पीड़िता द्वारा जादूगोड़ा थाना में कई महत्वपूर्ण सबूत जमा कराए गए हैं पुलिस की पूछताछ और जांच तेज हो गई है, कोर्ट ने केस डायरी भी तलब की है। यूसीआईएल के उत्पादन पर असर इस विवाद ने यूसीआईएल के उत्पादन पर भी असर डाला है। कर्मचारी डरे और असहज महसूस कर रहे हैं। माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कई अधिकारी और कर्मचारी पीड़िता से बातचीत करने से भी झिझक रहे हैं।

    पीड़िता की प्रमुख मांगें

    1. सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति को पद से हटाया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

    2. उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

    3. उत्पीड़न और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    अगली सुनवाई पर टिकी निगाहें 26 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई इस मामले में निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है। पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई के बीच पूरे यूसीआईएल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    जांच तेज  यूसीआईएल में यौन उत्पीड़न का तूफ़ान यूरेनियम नगरी में भूचाल: सीएमडी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेशनल पावर लिफ्टिंग व बेंचप्रेस चैम्पियनशिप संपन्न, ओडिशा-छत्तीसगढ़ का दबदबा
    Next Article गम्हरिया में बड़ी कार्रवाई : तांबा-एल्युमिनियम तार चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, सामान व वाहन बरामद

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.