Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  द्वारका: PM मोदी ने दी द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात, निर्माण पर 9000 करोड़ रुपये की लागत आई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राजनीति

     द्वारका: PM मोदी ने दी द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात, निर्माण पर 9000 करोड़ रुपये की लागत आई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    द्वारका: PM मोदी ने दी द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात, निर्माण पर 9000 करोड़ रुपये की लागत आई
    देश के सबसे पहला अनूठा द्वारका एक्सप्रेस-वे आज यानी सोमवार को जनता के लिए खुल गया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया गया। पीएम के अलावा, हरियाणा के राज्यपाल, सीएम मनोहर लाल खट्टर भी इस मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह भी कार्यक्रम मौजूद रहे। इस एक्सप्रेसवे से नेशनल हाईवे-48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को सुचारू करने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। 8 लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड लगभग 4,100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

     

     

    इस खास मौके पर मोदी ने कहा, ”मुझे द्वारका एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करने में बेहद खुशी हो रही है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 9000 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके शुरू होने से दिल्ली से गुरुग्राम तक के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।”
    दरअसल, लोकसभा चुनाव से एक महीने पहले पीएम की दक्षिण हरियाणा में ये दूसरा बड़ा कार्यकर्म है। सिंगल पिलर पर 8 लेन का एक्सप्रेस वे इंजीनियरिंग का अदभुत करिश्मा है, जो कि एफिल टावर-बुर्ज खलीफा को छोड़ पीछे देगा।

     

     

    इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई केवल 29 किलोमीटर है। यह देश का सबसे छोटा एक्सप्रेस-वे है। इसके निर्माण पर नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। इसका 18.9 किलोमीटर गुरुग्राम में, बाकी 10.1 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में पड़ता है। 23 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और लगभग चार किलोमीटर भूमिगत  बनाया गया है।

     

     

    क्या है इस प्रोजेक्ट की विशेष खासियत
    निर्माण में दो लाख एमटी स्टील का इस्तेमाल हुआ है, जो एफिल टावर के निर्माण की तुलना में 30 गुना अधिक है। साथ ही 20 लाख सीयूएम कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा, जो बुर्ज खलीफा की तुलना में छह गुना अधिक है। प्रोजेक्ट के लिए 12 हजार से अधिक पेड़ों का ट्रांसप्लांट किया गया है। द्वारका एक्सप्रेस-वे से लोग सीधे एयरपोर्ट पहुंचने के लिए 3.6 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक का दबाव 30 प्रतिशत से अधिक कम हो जाएगा।

     

     

    फुल क्लोवरलीफ फ्लाईओवर
    द्वारका एक्सप्रेस-वे को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे एवं सदर्न पेरिफेरल रोड  से जोड़ने के लिए खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक फुल क्लोवरलीफ फ्लाईओवर बनाया गया है। इससे वाहन पूरी रफ्तार के साथ किसी भी रोड पर आ-जा सकेंगे. एसपीआर गांव घाटा के नजदीक गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जुड़ा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी : विधान परिषद चुनाव में एनडीए के 10 और सपा के तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
    Next Article 13 मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का जमशेदपुर आगमन , मानगो से साकची को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का करेंगे भूमि पूजन

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.