Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश की वजह से दिल्ली में 2 महीने तक अफसरों की छुट्टी कैंसिल, बनाया जाएगा कंट्रोल रूम
    Breaking News Headlines

    बारिश की वजह से दिल्ली में 2 महीने तक अफसरों की छुट्टी कैंसिल, बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया. जगह-जगह पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. पहली ही मानसूनी बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से लबालब भर दिया. कई जगह जलभराव से लोग जहां-तहां फंसे नजर आए. दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने राजधानी में कई समस्याओं को उजागर करने का काम किया है. इस बीच दिल्ली सरकार ने इस पर आपातकालीन बैठक की. बैठक में मंत्री और अधिकारी शामिल हुए.

     

     

    दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने इमरजेंसी बुलाई और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों को इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाने और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पंप लगाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि छुट्टी पर गए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत वापस आने के लिए कहा जाए. अगले दो महीने कोई छुट्टी मंजूर नहीं की जानी चाहिए.

     

    इस बैठक में दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक में ये तय हुआ कि सभी अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे. हर विभाग में QRT बनाई जा रही हैं. ट्रैफिक पुलिस, विधायकों और पार्षदों से पानी भरने वाली जगहों की लिस्ट मांगी गई है. दिल्ली जलभराव से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया. शिकायत के लिए 1800110093 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar: सिपाही भरती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार और गिरफ्तार
    Next Article NEET Paper Leak: सीबीआई ने हजारीबाग से ओएस‍िस स्कूल प्रिंसिपल समेत 2 को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.