Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली और वन विभाग के उदासीनता के कारण एक साथ पांच हाथी की मौत, डीसी हुए गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    बिजली और वन विभाग के उदासीनता के कारण एक साथ पांच हाथी की मौत, डीसी हुए गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिजली और वन विभाग के उदासीनता के कारण एक साथ पांच हाथी की मौत, डीसी हुए गंभीर

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मुसाबनी में 5 हाथियों के मौत मामले में घटनास्थल का किया दौरा

    वन व विद्युत विभागीय पदाधिकारी को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

    पूर्वी सिंहभूम घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी वन क्षेत्र के सुरदा पंचायत अंतर्गत गांव के पोटाश जंगल में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 33 केवी पावर लाइंस के चपेट में आने से पांच जंगली हाथियों की मौके पर ही मौत हो गयी । एक साथ पांच हाथियों की मौत ने जिला प्रशासन के होश उड़ा दिये है । हाथियों की मौत पर जिला के उपायुक्त , विधायक , डीएफओ, रेंजर , एसडीओ समेत प्रशासनिक पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे है । वही जहां हाथियों की मौत हुई है वही अन्य हाथियों का जमावड़ा भी लगा है । हाथियों के झुड़ मे कुल 9 हाथी थे , जिसमे पांच की मौत हो गयी है । अभी भी चार हाथी वही जमे है , जिससे गांव वाले डरे और सहमे है । स्थिति इतनी भयावह है कि गांव के लोग पक्के मकान के छत पर शरण ले रखे है ।

    वन विभाग की QRT टीम विभिन्न दलों मे बटकर हाथियों पर नजर बनाये रखे है ।

    वही जिला के उपायुक्त ने कहा कि इस घटना की जांच की जायेगी , जांच के लिये एक टीम का गठन किया गया है । साथ ही विद्युत विभाग को यह भी निर्देश दिये जायेंगे कि 440 वोल्ट के तार , 11 हजार और 33 हजार वोल्ट के तार व पोल की क्या स्थिति है । विधायक ने भी जांच कर बिजली तार को दुरुस्त करने की बात कही है साथ ही बचे हुए हाथी को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाये इस पर वन विभाग को कहा है । अभी भी मृत हाथियों का शव जंगल मे ही पड़ा है ,
    – मंजूनाथ भजंत्री

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मुसाबनी में 5 हाथियों के मौत मामले में घटनास्थल का किया दौरा

    वन व विद्युत विभागीय पदाधिकारी को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

    पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी वन क्षेत्र के बेनाशोल उपरबांधा पोटास जंगल में 33 हजार वोल्ट की चपेट में आने से 5 हाथियों की मौत मामले में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हादसे की विस्तृत जांच की जाए।

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा वन व विद्युत विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भविष्य में ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए जंगलों में बिजली के तारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत लगाया जाए। बिजली विभाग के पदाधिकारियों को जल्द तय समय सीमा में इस कार्य का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 हाथी के नजदीक के क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त है। उन्हे भी नियंत्रित करते हुए सकुशल सुरक्षित स्थल पर ले जाने का निर्देश वन विभाग के पदाधिकारी को दिया गया है।

     

    डीसी हुए गंभीर बिजली और वन विभाग के उदासीनता के कारण एक साथ पांच हाथी की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली और वन विभाग के उदासीनता के कारण एक साथ पांच हाथी की मौत
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    September 20, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.