Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिप में चल रही थी ड्रग पार्टी, एनसीबी की टीम ने छापा मारकर बरामद की करोड़ों की ड्रग
    Headlines

    शिप में चल रही थी ड्रग पार्टी, एनसीबी की टीम ने छापा मारकर बरामद की करोड़ों की ड्रग

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaOctober 3, 2021Updated:October 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिप में चल रही थी ड्रग पार्टी, एनसीबी की टीम ने छापा मारकर बरामद की करोड़ों की ड्रग                                                                             मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि एनसीबी द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। दरअसल, यह छापामार कार्रवाई मुंबई के पास समुद्र में ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम की शिप पर मारी गई है। इसे अब तक की सबसे बड़ी छापेमार कार्रवाई बताया जा रहा है। यह कार्रवाई कई घंटे तक चली। जानकारी के मुताबिक, इसमें सवार एक बड़े एक्टर के बेटे समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि अभी यह जानकारी पता नहीं चली है कि यह एक्टर है कौन ? एनसीबी द्वारा यहां पार्टी की सूचना मिलने के तहत यह छापामार कार्रवाई की है। लिहाजा, एनसीबी के अधिकारी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में क्रूज में सवारी बनकर सवार हो गए थे, जब शिप बीच समुद्र में पहुंचा तो वहां ड्रग पार्टी शुरू हो गई। पार्टी में लोगों को ड्रग्स लेते देख टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। पकड़े गए सभी लोगों को रविवार को मुंबई लाए जाने की बात की जा रही है। बताया रहा है कि शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स भी जब्त की गई है। बरामद ड्रग्स एमडी कोक और हशिस बताई जा रही है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
    बता दें कि गत शुक्रवार को एनसीबी की टीम ने गद्दे में छिपाकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ड्रग्स भेजने के एक रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसके तहत करीब पांच करोड़ कीमत की इफीड्रिन ड्रग्स बरामद की गई थी। बताया जा रहा है कि हैदराबाद से आया गद्दे का एक पैकेट मुंबई एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया के लिए भेजा जाना था, लेकिन इसकी भनक एनसीबी के अधिकारियों को लग गई थी, जब टीम ने तलाशी ली तो उसमें रुई के बीच 4 किलो 600 ग्राम इफीड्रिन बरामद हुई। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में करीब आधा दर्जन ऐसे मामले पकड़े जा चुके हैं, जहां गद्दे में ड्रग्स छिपाकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भेजी जा रही थी। 30 सितंबर को भी अंधेरी इलाके में ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा गद्दे का पैकेट पकड़ा गया था। आपको याद होगा कि पिछले सप्ताह अफगानिस्‍तान से तस्‍करी के लिए भारत आई करीब 3 टन हेरोइन को गुजरात के मुद्रा बंदरगाह से जब्‍त किया गया था। यह कार्रवाई डायरेक्‍टोरेट ऑफ रेवेन्‍यू इंटेलीजेंस की ओर से की गई थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस ने 250 स्थानों पर महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयन्ती समारोह का मेगा आयोजन
    Next Article मंसूरचक के रजनीश भास्कर बने भारोत्तोलन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य।

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.