Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलमा के पहाड़ों पर बांस का पौधा लगाएगा ड्रोन: वन विभाग की नई पहल, हाथियों को मिलेगा जंगल में चारा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दलमा के पहाड़ों पर बांस का पौधा लगाएगा ड्रोन: वन विभाग की नई पहल, हाथियों को मिलेगा जंगल में चारा

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलमा के पहाड़ों पर बांस का पौधा लगाएगा ड्रोन: वन विभाग की नई पहल, हाथियों को मिलेगा जंगल में चारा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:वन विभाग जमशेदपुर ने पर्यावरण संरक्षण और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने की दिशा में एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। अब inaccessible (दुर्गम) पहाड़ी क्षेत्रों में बांस के पौधे लगाने के लिए ड्रोन और “सीड बॉल” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। दलमा रेंज में इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत कुल पांच लाख बांस के पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।

    कोल्हान रेंज के डीएफओ सब्बा आलम ने जानकारी दी कि यह अभियान पूरे दलमा रेंज में चलेगा और आज इसकी शुरुआत पटमदा के केरूआ पहाड़ से की गई है। ड्रोन की मदद से सीड बॉल पहाड़ों की उन सतहों पर गिराई जा रही हैं, जहां इंसान नहीं पहुंच सकते। इन सीड बॉल्स से बांस के पौधे विकसित होंगे, जो हाथियों के लिए मुख्य चारे का काम करेंगे।

    वन रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है, ताकि हाथियों को जंगल में ही पर्याप्त चारा मिल सके और वे शहर की ओर न बढ़ें। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और इस हरित अभियान का हिस्सा बनें।

    यह अभियान न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाएगा, बल्कि मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

    दलमा के पहाड़ों पर बांस का पौधा लगाएगा ड्रोन: वन विभाग की नई पहल हाथियों को मिलेगा जंगल में चारा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर से 201 कांवरियों का जत्था रवाना, विधायक सरयू राय ने पूजा कर किया विदा
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर ख़राब व्हीलचेयर का मामला सोशल मीडिया पर उठा, भाजपा नेता अंकित आनंद की पहल पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया, डीआरएम ने दिया निर्देश

    Related Posts

    मुंबई में डिजिटल अरेस्ट: रिटायर्ड कर्मचारी से 40 लाख की ठगी

    March 15, 2026

    गुवाहाटी और बंगाल में पीएम मोदी का भाषण: राजनीतिक मायने

    March 15, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध: भारत के लिए शांति क्यों है जरूरी?

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में डिजिटल अरेस्ट: रिटायर्ड कर्मचारी से 40 लाख की ठगी

    गुवाहाटी और बंगाल में पीएम मोदी का भाषण: राजनीतिक मायने

    ईरान-इजरायल युद्ध: भारत के लिए शांति क्यों है जरूरी?

    विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: सुरक्षित उत्पाद, जागरूक उपभोक्ता

    जमशेदपुर: गोपाल मैदान में विद्यापति स्मृति पर्व का आगाज

    हिंदू नववर्ष यात्रा से पहले डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में ध्वज पूजन

    गोपाल मैदान में मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू

    ईचागढ़ में सनसनी: करकड़ी नदी किनारे बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

    मतदाता सूची मैपिंग के लिए 15 मार्च को सभी बूथों पर विशेष शिविर: प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.