Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्त्री एक : भूमिकाएँ अनेक
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय

    स्त्री एक : भूमिकाएँ अनेक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2021Updated:March 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्त्री एक : भूमिकाएँ अनेक

    स्त्री परिवार की धुरी है जिसके चारों तरफ परिवार का ताना बाना चलता है।अगर वह प्रसन्नचित्त होती है तो परिवार के अन्य सदस्य भी उसकी प्रसन्नता उसके द्वारा किए गए कार्यो के प्रभाव से ही महसूस कर लेते हैं।
    स्त्री परिवार का स्तम्भ होती है अगर वह मजबूत होती है तो सभी को उससे मजबूत रहने की प्रेरणा मिलती है । वह सभी कठिन परिस्थितियों में दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय देती है।स्त्री मां के रूप में अपनी सन्तान के लिए आदर्श स्थापित करती है जिससे कि सन्तान को अपने भविष्य में अपना मार्ग प्रशस्त करने की प्रेरणा मिलती है।स्त्री पत्नी के रूप में पति की सहयोगी बनती है।स्त्री सास के रूप में बहू का मार्ग दर्शन करती है।स्त्री बहू के रूप में परिवार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाती है।स्त्री बेटी के रूप घर में प्रेम का संचार करती है,परिवार के सदस्यों को प्रेम देकर बदले में प्यार लेती है।स्त्री दोस्त के रूप में अनूठेपन का उदाहरण समाज को देती है।

     

     

    कार्य स्थल में महिलाएं छोटे से छोटे पद से लेकर बड़े से बड़े पद पर आसीन है।महिलाओं
    की भागीदारी सर्वत्र है।परन्तु महिला सशक्तिकरण के तमाम प्रयासों के बावजूद देश की कुल श्रमशक्ति में औरतों की भागीदारी कम हो रही है।महिलाओं की भागीदारी देश की अर्थ व्यवस्था में कम होने का एक बड़ा कारण यह भी है कि उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं को शादी के बाद घर बैठ जाना पड़ता है इससे बहुत बड़े स्तर पर टैलेंट की बर्बादी होती है।परन्तु अगर स्त्री अपने कार्य स्थल पर उच्च स्थान पर पहुँचती है तो उसे इसका परिणाम अपने संतान की परवरिश पर देखने को मिलता है।

    माँ के रूप में स्त्री की भागीदारी इतनी अधिक होती है कि वह कभी कभी अपने सन्तान की परवरिश और स्वयं के करियर के बीच में पिस जाती है।जिसका परिणाम यह होता है कि उसके ऊपर दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है।परन्तु इसका भी पालन वह बड़े ही दृढ़संकल्प के साथ करती है और विजयी होकर समाज के लिए एक उदाहरण बन जाती है।

    :—–
    डॉक्टर किरन राय
    कंसल्टेंट होम्योपैथ
    एक्स लेक्चरर SHMC Jamshedpur
    वर्तमान प्रैक्टिस स्थल:एस बी कॉम्प्लेक्स
    नियर चिन्मया विद्या लय टेलको

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगालूडीह के समीप कुलियाना गांव मे जोड़ी राइडर्स जमशेदपुर द्वारा सैनिटरी नैपकिन का वितरण महिला दिवस के उपलक्ष में किया गया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.