डॉ गोस्वामी ने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगा
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने आज बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा, दिघी, कुटिगां, बेला तथा छनबाड़िया गांव में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगा।
उन्होंने लोगों से कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकसित भारत बनाने के लिए जनता से समर्थन मांग रही है। डॉक्टर गोस्वामी ने कहा कि मोदी देश में भय, भूख तथा भ्रष्टाचार समाप्त करना चाहते हैं। मोदी युवाओं के आकांक्षाओं का भारत बनाना चाहते हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की ऊंचाईयों को छुयेगा।
डॉ गोस्वामी के साथ पदयात्रा सह जन संपर्क अभियान में भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ,मुन्ना पाल, संजय प्रहराज, हेमकांत भुइंया, देव प्रसाद दुबे, पार्थ सारथी झा ,माधव पाल ,निरंजन धमदिया, तरुण मुंडा, बिना पत्र अनीता मुंडा, दिपक घोष, राशिक माहिती,
प्रसाद माइति ,कार्तिक मुंडा ,सरोज दास ,सुजीत साहू, विजय साहू ,वापी खांबराई ,उत्पल पीड़ा, भक्ति श्री पंडा ,राजकुमार कर, राम माहिती, कामेश्वर नायक, रबी मुंडा आदि शामिल थे।