Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रघुवर चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे और सरयू हाथ साफ कर रहे थे :डॉ.अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    रघुवर चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे और सरयू हाथ साफ कर रहे थे :डॉ.अजय कुमार

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रघुवर चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे और सरयू हाथ साफ कर रहे थे :डॉ.अजय कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे, तब खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय आहार( आहार पत्रिका) का आनंद ले रहे थे. उक्त बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को परिसदन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि दूसरों की भ्रष्टाचार उजागर करने में माहिर सरयू राय झुठ बोलने में उस्ताद हैं. जानकारी होने के बावजूद वे केवल वही बात सार्वजनिक करते है जिससे उनको लाभ हो. आहार पत्रिका मामले में सरयू राय पर अनियमितता करने के आरोप लगे. इस संबंध में सरयू राय समेत चार लोगों के खिलाफ रांची पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज की है.

    डॉ. अजय ने कहा कि रांची के अरगोड़ा निवासी मनोज सिंह ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री सरयू राय 3 करोड़ 38 लाख 26 हजार 473 रुपये की अनियमितताओं में शामिल हैं. इससे पूर्व डोरंडा थाना रांची में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सरयू राय पर प्राथमिकी संख्या 105/2022 दिनांक 2.05.2022 दायर किया गया था. जिस मामले में आरोप पत्र गठित किया जा चुका है. एमपी एमएलए कोर्ट में चार्जशिट दाखिल हो चुकी है एवं माननीय न्यायलय ने मामले को संज्ञान लेते हुए 13 सितंबर को हाजिर होने को कहा है.

     

    अभी पिछले सप्ताह ही दिनांक 30.08.2024 को सरयू राय से जुड़ी उनकी महिला मित्र मधु और उनके साथियों पर रांची के माननीय न्यायलय में सुखो मुखी द्वारा शिकायतवाद संख्या 0025274/2024 दायर की गई है. जो किसी ग्राम्या नामक संस्था से जुड़ा मामला है.

    सरयू राय का बाबा कंप्यूटर से बहुत करीबी रिश्ता है. बाबा कम्प्यूटर्स को दिया गया कार्य बाजार मूल्य एवं सरकार द्वारा निर्धारित दर से आठ गुणा अधिक था. जो कि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है. खाद्य बुलेटिन आहार पत्रिका मामले को दबाने की मंशा से अपने करीबी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील शंकर को रिटायर होने से कुछ दिन पहले धनबाद में तैनात किया गया. सरयू राय जी बताएं ऐसा क्यों किया गया.

     

    ईमानदार होने का मुखौटा उतर गया

    डॉ. अजय ने कहा कि अभी तक ईमानदार होने का मुखौटा लगाए सरयू राय का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि एनजीटी मामले में भी सरयू राय ने जानकारी होने के बावजूद लोगों को धोखा देने का काम किया. जब मैंने एनजीटी के ऑर्डर की कॉपी सावर्जनिक की तब उन्होंने स्वीकार किया कि अर्जुन मुंडा ने ही एनजीटी में शिकायत की थी.

    रघुवर चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे और सरयू हाथ साफ कर रहे थे :डॉ.अजय कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुहालडागरा में हाथियों का तांडव, फसल क्षतिग्रस्त
    Next Article लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा का ‘ चलो बूथ की ओर ‘ अभियान गुडाबाँदा में आयोजित

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.