मुखिया गीता बानरा , भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाबूराम समेत दर्जनों ने ली झामुमो की सदस्यता
विधायक सुखराम उरांव ने माला पहनाकर किया स्वागत,दिलाई सदस्यता
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर :चक्रधरपुर विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव के आवास में कराइकेला पंचायत के मुखिया गीता बानरा और कराईकेला मंडल
भाजपा किसान मोर्चा के नेता सह मंडल अध्यक्ष बाबूराम बानरा ने झामुमो की सदस्यता ली।साथ में मुकेश प्रजापति और अमन बोदरा भी पार्टी की सदस्यता लिए।।
झामुमो जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने सदस्यता दिलाई।।
बंदगांव विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई झामुमो नेता पहल वान महतो,विधायक प्रतिनिधि पिरु हेंब्रम ,झामुमो नेता अमर बोदरा सुनील लागूरी राजेश नायक चंदन विश्वकर्मा पातर गागराई बजाय चांपिया आदि मौजूद थे।।
किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाबूराम बानरा और मुखिया गीता बानरा ने कहा कि विधायक सुखराम उरांव के कामकाज से खुश होकर और झामुमो का नीति सिद्धांत को देखते हुए झामुमो की सदस्यता लिए हैं अन्य सदस्यों ने भी कमोबेश ऐसी बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान राज्य की चंपई सोरेन सरकार भी बेहतर कार्य कर रही है।।
मौके पर बंदगांव विधायक प्रतिनिधि मिथुन और चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि फिरू ने भी को माला पहनकर स्वागत किया।।