Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मृतका के पिता ने ससुराल वाले पर दहेज हत्या व शव छीनने का लगाया आरोप, केस दर्ज
    Breaking News अपराध झारखंड

    मृतका के पिता ने ससुराल वाले पर दहेज हत्या व शव छीनने का लगाया आरोप, केस दर्ज

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2020Updated:August 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के डुमरिया ग्राम के नरेश मंडल ने अपनी बेटी मिठू मंडल के सास, ससूर व पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कुंडहित थाना में आवेदन दिया है!आवेदन में लिखा है कि उनकी बेटी की शादी कुंडहित थाना क्षेत्र के श्यामबाथन गांव के निवासी जादू घोष के पुत्र काजल कांति घोष के साथ हुई थी!शादी के पूर्व दामाद काजल कांति घोष,समधी जादू घोष,समधीन रेणुका घोष द्वारा उनसे दहेज के रूप में नगद ₹100000 सोना का जेवर बर्तन,कपड़ा आदि का मांग किया गया था!लेकिन गरीबी के कारण उन्होंने उन लोगों का मांग पूरा नहीं कर पाया!लिखा है कि बाद में इधर उधर से वह किसी तरह से पैसा जुगाड़ कर नगद ₹50000 ,सोने का जेवर कीमत ₹17000 ,सोने का अंगूठी कीमत ₹10000 तथा 7000 रूपये कीमत का बर्तन साथ ही 10000 रूपये का कपड़ा आदि उन लोगों को दिया था!लेकिन लड़की के ससुराल वाले लगातार नाराजगी प्रकट करते थे!आरोप है कि लड़की के ससुराल वाले ने चेतावनी दिया कि दो-तीन महीने के अंदर 50,000 रूपये,सोने का गले का हार देना पड़ेगा!लेकिन लड़की के पिता उनकी मांगे पूरी नहीं कर सके!इसको लेकर तरह-तरह की उनकी बेटी को ससुराल वाले यातनाएं करते थे!लिखा है कि सीमुलकुंदा के एक व्यक्ति ने 19 जून को खबर दिया था कि उनकी बेटी को उसके पति ,ससुर व सास पश्चिम बंगाल के सदर अस्पताल सिउड़ी इलाज के लिए ले गए जहां उनकी मौत हो गई!लिखा है कि इससे उन लोग आश्चर्य हो गए कि उसके ससुराल वाले बीमारी के बारे में कभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी !अचानक मौत कैसे हो गई?तभी हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे,खबर लिए तो पता चला कि मृत्यु असामयिक हुई है!लिखा है जिसके चलते सिउड़ी पुलिस द्वारा असामयिक मृत्यु का केस दर्ज किया है !एवं पोस्टमार्टम के बाद कोलकाता फॉरेंसिक में भेज दिया!लिखा है कि पति काजल कांति घोष, जादू घोष और रेणुका घोष पुलिस की पूछताछ के क्रम में हॉस्पिटल से भाग गए!तब पुलिस ने मिठू मंडल का शव मुझे सौंपा!मैं और मेरे परिवार के लोगों ने शव को लेकर लौट रहे थे!तभी रास्ते में तीनों आरोपी अपने संगीसाथी लोगों के साथ मिलकर शव छीन लिया! मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन से आरोपी पर उचित कार्रवाई की मांग की है! इस संबंध में थाना प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने कहा आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 35/ 2020 दर्ज कर ली गई है !मामले की जांच कर कानुनी कार्रवाई की जाएगी!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सरायकेला खरसावां की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना चौधरी को किया मनोनीत
    Next Article अंबा-चंद्रवाद मुख्य सड़क मरम्मत की उठी मांग

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.