Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होगा शाहरुख खान का शो ‘फौजी’
    Headlines सिनेमा

    दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होगा शाहरुख खान का शो ‘फौजी’

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का पहला बड़ा टीवी शो ‘फौजी’, जो 1989 में आया था, अब दूरदर्शन चैनल पर फिर से दिखाया जा रहा है। इसमें शो के सभी 13 एपिसोड दिखाए जाएंगे। शाहरुख खान के पहले टीवी सीरियल फौजी का पुनः प्रसारण गुरुवार से शुरू हो रहा है। एपिसोड हर सोमवार से गुरुवार तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे प्रशंसक इस शो को फिर से देख सकेंगे।

     

     

    दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद ने कहा ‘फौजी एक क्लासिक है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। हम ‘फौजी 2’ का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फौजी के एपिसोड को फिर से प्रसारित करना इस शो की जड़ों से फिर से जुड़ने और फौजी 2 के सामने आने से पहले इसकी सफलता और लोकप्रियता का जश्न मनाने का एक सही तरीका है। फौजी का निर्देशन राजकुमार कपूर ने किया था और उन्होंने इस शो के साथ शाहरुख खान को पहला बड़ा ब्रेक दिया था। ‘फौजी’ एक भारतीय सेना के कमांडो रेजिमेंट की ट्रेनिंग पर आधारित शो है। यह शाहरुख खान का टेलीविजन में डेब्यू था और सुपरस्टार ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई थी।

     

    इस शो में राकेश शर्मा ने मेजर विक्रम विक्की राय, अमीना शेरवानी ने किरण कोचर, मंजुला अवतार ने कैप्टन मधु राठौर की भूमिका निभाई थी। शो में पहले राकेश को शो में मुख्य किरदार जबकि, शाहरुख को दूसरे मुख्य किरदार में होना था। शाहरुख खान फौजी के बाद अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित टीवी सीरीज ‘सर्कस’ में नजर आए थे। इसके बाद शाहरुख खान ‘इडियट’, ‘उम्मीद’, ‘वागले की दुनिया’ और अंग्रेजी भाषा की फिल्म ‘इन विच एनी गिव्स इट दोज वन्स’ में नजर आए थे।

    सुपरस्टार ने 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने दिव्या भारती और ऋषि कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ‘किंग खान’ ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। शाहरुख खान को भारत सरकार ने पद्म श्री, फ्रांस सरकार ने ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स और लीजन ऑफ ऑनर समेत कई सम्मानों से सम्मानित किया किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article एनआरएआई ने की भारत की पहली शूटिंग लीग की घोषणा

    Related Posts

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    December 9, 2025

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    December 9, 2025

    होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल!

    December 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल!

    रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 23 किलोग्राम गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

    शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग

    नीतिगत असफलताओं, नियामकीय ढिलाई और बाजार के असंतुलित ढांचे का परिणाम है इंडिगो संकट

    खेलों में भागीदारी भी आवश्यक है

    कैंपस प्लेसमेंट में धांधलीः नैतिकता और छात्र हितों का हनन – ललित गर्ग –

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.