Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डालसा ने सिद्धू कान्हु स्कूल में विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस पर बच्चों को किया जागरूक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डालसा ने सिद्धू कान्हु स्कूल में विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

    Aman KumarBy Aman KumarJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डालसा ने सिद्धू कान्हु स्कूल में विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा मानगो स्थित सिद्धू कान्हु स्कूल में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर लीगल लिट्रेसी क्लब के बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि बालश्रम समाज के लिए एक नैतिक संकट है। उन्होंने बताया कि बच्चों से श्रम करवाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
    साथ ही बालश्रम उन्मूलन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की बच्चों से शपथ भी दिलाई गई । वहीं जागरूकता कार्यक्रम में लीगल एड काउंशिल के प्रमुख विदेश सिन्हा एवं वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता राजेश दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में करीब 16 करोड़ बच्चे बालश्रम में संलिप्त हैं। इनमें से बड़ी संख्या भारत में है। हर वर्ष 12 जून को विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य उन बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना है, जो मजदूरी करने को मजबूर हैं। कार्यक्रम में डालसा के पैनल लॉयर सुग्गी मुर्मू , प्रधान सहायक संजय कुमार, सहायक लिपिक रवि मुर्मू ,पीएलवी सहित स्कूल के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक व काफी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे । सभी ने समाज से बालश्रम को पूर्ण रूप से समाप्त करने का संकल्प लिया।

    डालसा ने सिद्धू कान्हु स्कूल में विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस पर बच्चों को किया जागरूक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघटिया निर्माण की भेंट चढ़ी नगरी-गायसावड़ा सड़क
    Next Article अश्लील भोजपुरी गानों के विरुद्ध जागरूकता अभियान – तोमर 

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.