Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई
    Breaking News झारखंड

    डीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 26, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *डीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई।*

    आज दिनांक 26 अगस्त 2020 को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी बैंकर्स के साथ डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष जामताड़ा में उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आहूत की गई।

    बैठक में ऋण/जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना से संबंधित वित्तीय वर्ष 2020-21 की उपलब्धियों की समीक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, सूक्ष्म एवं लघु तथा मध्यम उद्योग की समीक्षा, झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020- 21 में लागू नई फसल राहत योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका संरक्षण हेतु योजना की समीक्षा, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), शहरी स्वरोजगार कार्यक्रम (एनयूएलएम), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र (आरएसईटी) के द्वारा भेजे गए आवेदन तथा बैंकों द्वारा कि गई स्वीकृति की समीक्षा,वित्तीय समावेशन एवं प्रधानमंत्री जन धन योजना, खाते में आधार सीडिंग, पीएम किसान के लाभुकों को केसीसी देने आदि अन्यान्य विषयों की समीक्षा की गई ।

    उपायुक्त जामताड़ा के द्वारा सीडी रेशियों(ऋण/जमा अनुपात) की समीक्षा की गई।साथ ही उपायुक्त ने बैंक का सीडी रेशियो को बढ़ाने का निर्देश दिया।

    जिन बैंको के सीडी रेशियों जिला के सीडी रेशियों से कम है उन बैंकों के प्रतिनिधि को शोकोज करने का निर्देश अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिया गया।

    उपायुक्त ने सभी बैंकर्स को सख्त निर्देश दिया कि जो खाताधारी आपके बैंक में राशि तथा पास बुक अपडेट के लिए आते हैं उनका आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर अवश्य ले। साथ ही खाता से आधार लिंक करा दें ताकि प्रधानमंत्री जन धन योजना की राशि सीधे लाभुक के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा सके।

    महिला मंडल तथा सखी मंडल के द्वारा जिन-जिन बैंकों में ऋण के लिए आवेदन दिया गया हैं, संबंधित बैंक जल्द से जल्द ऋण निर्गत करें। एक सप्ताह के अंदर संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

    साथ ही कहा की अगले बैठक में जिन बैंको का कार्य प्रगति में कमी पाई जायेगी उन बैंकों के शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई करते हुए उच्चस्तरीय पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जायेगा।

    उपायुक्त ने सभी शाखा प्रबंधक को सही रिर्पोट ससमय देने का निर्देश दिया।

    एसएचजी ग्रुप का खाता ससमय सीमा के अंदर खोंले, साथ हीं आगे से ऐसी शिकायत मिलती है तो ब्रांच मैनेजर के ऊपर कार्रवाई की जायेगी। कोई भी संबंधित कार्य पेंडिंग ना रखें।

    जेएसएलपीएस को लक्ष्य के अनुरूप सभी एसएचजी ग्रुप को बैंक साथ लिंक करने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि आप योग्य लाभुकों को ऋण देने में आनाकानी ना करें, सरकार आम जनता के लिए अलग अलग तरह की योजनाएं चला रहीं हैं और जिसमे बैंक का भी दायित्व है, अगर आप नहीं निभाएंगे तो कैसे चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आप शिखर पर नहीं पहुंचे लेकिन सम्मानजनक स्थान पर अवश्य पहुंचे।

    बैठक में सभी बैंकर्स से बारी बारी से सभी बैंकों के द्वारा दिए जा रहे केसीसी लोन, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, एसएचजी को दिए जाने वाले लोन वितरण में भारी कमी को देखते हुए अपनी कड़ी नाराजगी दिखाई, और कहा कि ऐसे में आप लक्ष्य को कैसे प्राप्त करेंगे, ये सुनिश्चित करेंगे।
    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

    उन्होंने सभी ब्रांच मैनेजरों से कहा कि आप खुद इस समस्या को देखें और जो भी सेक्टर में ऋण वितरण में काफी अंतर है उस अंतर को भरें।

    शहरी पथ विक्रेताओं के आजीविका संरक्षण योजना के तहत दी जाने वाली ऋण स्वीकृति करने हेतु उपायुक्त जामताड़ा द्वारा दिया गया निर्देश साथ ही कहा की अगर बैंक छोटा अमाउंट भी लोन नहीं देगी तो कैसे काम चलेगा। बैंक को ऋण देने में तत्परता दिखानी होगी। जिससे लाभुक को लाभ मिल जाय।

    उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधक को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा। PMEGP के तहत पेंडिंग आवेदन को कंप्लीट करने का निर्देश दिया गया।

    उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) के द्वारा कहा गया कि संबंधित बैंक के प्रतिनिधि कोविड-19 जांच कराना सुनिश्चित करेंगे साथ अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी जांच हेतु प्रेरित करेंगे।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), आरबीआई एजीएम, एलडीएम श्री एसएल बैठा,जिला उद्योग महा प्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, कृषि विज्ञान के केंद्र के प्रधान श्री संजीव कुमार,जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री दीपांकर शीट,जिला समन्वयक जेआरजीबी, सहित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौके पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त जामताड़ा ने जिला वासियों से अपील किया कि कोरोना टेस्ट से ना डरे बल्कि निःसंकोच टेस्ट कराएं
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.