Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे डी के शिवकुमार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे डी के शिवकुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे डी के शिवकुमार

    बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे, जो उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार ने चुनाव के बाद देश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के सत्ता में आने का भरोसा भी जताया।

     

     

    शिवकुमार ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश में (लोकसभा) चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली जा रहा हूं। मैं दो दिनों तक यहां (बेंगलुरु) नहीं रहूंगा, मैं आज जा रहा हूं। मैंने अनुरोध किया है कि मेरा जन्मदिन (15 मई) मनाने के लिए कोई भी (मेरे आवास के पास) न आए और कोई जश्न नहीं होना चाहिए।”

    उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हर जगह अच्छा माहौल है । ‘इंडिया’ गठबंधन जीतेगा और मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे।”

    रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी, उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके दादा फिरोज गांधी कर चुके हैं।

     

     

     

    रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में सात चरण के आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। राहुल गांधी ने केरल के वायनाड क्षेत्र से भी मौजूदा लोकसभा चुनाव लड़ा, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

    शिवकुमार ने पहले ही अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे राज्य में गंभीर सूखे के मद्देनजर 15 मई को उनका जन्मदिन न मनाएं और उनके आवास या कार्यालय भी न आएं क्योंकि वह चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

     

     

     

    कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए ‘महाराष्ट्र मॉडल’ दोहराने के प्रयासों के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कथित बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी (शिंदे की) अपनी सरकार संकट में होगी क्योंकि वहां चीजें उलट सकती हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार राजेश किस्कू ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा नामांकन पत्र
    Next Article सरयू राय और ढुल्लू महतो आमने सामने , आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.