Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले दो सेट हारने के बाद जोकोविच ने जीता मैच, 11वीं बार पहुंचे सेमीफाइनल में
    Breaking News Headlines खेल

    पहले दो सेट हारने के बाद जोकोविच ने जीता मैच, 11वीं बार पहुंचे सेमीफाइनल में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने विबंलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यानिक सिनर को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने सिनर को 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर अपने 7वें विंबडलन खिताब की ओर कदम बढ़ाया. 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जोकोविच ने इस तरह ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार 26वीं जीत दर्ज की. इस स्थल पर पांच सेट के अपने 11 मुकाबलों में उन्होंने 10 में जीत दर्ज की है, जिसमें सर्बिया के खिलाड़ी ने पिछली हार का सामना 2006 में किया था.

    नोवाक जोकोविच विंबलडन में यह उनकी 84वीं जीत है, जिससे उन्होंने जिमी कोनर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की. इस मामले में सिर्फ दिग्गज रोजर फेडरर उनसे आगे है. जर्मनी की 34 साल की खिलाड़ी तात्याना मारिया ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हमवतन ज्यूल नीमियर को 4-6, 6-2, 7-5 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की. विश्व रैंकिंग में 103वें स्थान पर काबिज मारिया पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची है. फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें तीसरी वरीय ओन्स जेब्युर या गैर वरीय मेरी बोजकोवा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा.
    मारिया इस उम्र में विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ओपन युग की केवल छठी महिला हैं. अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खेल रही बाईस साल की नीमियर इस हार के बाद काफी निराश दिखी. इससे पहले वह फ्रेंच ओपन के शुरुआती दौर में बाहर हो गयी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नेपाल में भीषण सड़क हादसा, रोहिणी नदी में गिरी बस, कम से कम 9 लोगों की मौत, 30 घायल

    Related Posts

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.