Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मस्ती और औघड़पन बनारस की पहचान: डॉ. सच्चिदानंद जोशी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय साहित्य

    मस्ती और औघड़पन बनारस की पहचान: डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मस्ती और औघड़पन बनारस की पहचान: डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की नवीन शृंखला “प्रस्तुति आखर” में डॉ. सच्चिदानंद जोशी की पुस्तक ‘बनारस के घाट’ पर चर्चा हुई और डॉ. जोशी ने इस पुस्तक में शामिल कुछ अन्य कविताओं का पाठ भी किया। इस पुस्तक के लिए शोध कला केंद्र के ‘कल्चरल इन्फॉर्मेटिक्स’ विभाग के निदेशक डॉ. प्रतापानंद झा ने किया हैं।

    इस मौके पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि बनारस विश्व का प्राचीनतम शहर है। यह शहर अपनी ओर खींचता है। आपको बांधे रखता है। उन्होंने कहा कि यहां की मस्ती, औघड़पन, ठाठ आपको अपने पास बुलाते हैं, अपने पास रोके रखते हैं। उन्होंने बनारस से जुड़े कुछ रोचक संस्मरण भी सुनाए। उन्होंने कहा, “नाव में बैठकर अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक की यात्रा करते हुए घाटों को देखकर मेरे मन में जो विचार पैदा हुए, उन्हें मैंने इन कविताओं में पिरोया है।

     

    ” उन्होंने हरिश्चंद्र घाट, चेत सिंह घाट, मणिकर्णिका घाट पर अपनी कविताओं का पाठ किया। इसके अलावा, बनारस के सभी घाटों पर लिखी अपनी एक कविता भी उपस्थित श्रोताओं को सुनाई।
    किताब के लेखन में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले डॉ.प्रतापानंद झा ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत दौरे के समय बनारस घाट के ऊपर एक जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद ही इस किताब को तैयार कराया गया। इसमें सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी जी द्वारा लिखित कविताओं को संकलित किया गया है।

     

    इस मौके पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की डायरेक्टर डॉ. प्रियंका मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने जरूरी है, जिसे हम अच्छी किताबों पर चर्चा कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिशों को पंख लग रहे हैं और हम नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, कला केंद्र में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित डे ने भी बनारस के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में श्रोताओं और कला केंद्र के लोगों ने भी बनारस से जुड़े अपने रोचक अनुभव साझा किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आहूत बैठक संपन्न
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.