Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक,
    Breaking News झारखंड

    सांसद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक,

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़क मरम्मतीकरण/चौड़ीकरण, सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर किया गया विमर्श

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में माननीय सांसद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के साथ साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने, आवश्यकतानुरूप सड़कों का मरम्मतीकरण/चौड़ीकरण एवं साइनेज, स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। मरीन ड्राइव में नो इंट्री के बावजूद वाहनों का सड़क पर अवैध पार्किंग तथा मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर एवं मानगो पुल पर सवारी बसों के अवैध ठहराव पर लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास भी सड़क पर भारी वाहन खड़ा करने वाले लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। टाटा-हाता रोड में सड़क पर कई जगह हुए गड्ढे को अगले 10 दिनों में मरम्मतिकरण कार्य कराने का आश्वासन पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने दिया । साथ ही सदर अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु निदेशित किया गया। सोनारी एयरपोर्ट के आसपास सड़क का अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा लगाने वालों एवं सब्जी विक्रेताओं से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के करीब 82000 बच्चों के अभिभावकों द्वारा शपथ पत्र जमा किया जा चुका है कि उनके बच्चे वाहन का प्रयोग नहीं करते हैं । प्रत्येक शनिवार को सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में हिट एंड रन के मामलों में जानकारी दी गई कि जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक 36 मामले आए जिनमें 26 पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है तथा शेष आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि जनवरी माह में 3906 वाहनों से कुल 29 लाख 63 हजार 450 रूपए की जुर्माना राशि वसूला गया है । एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की वैसी सड़कें जो सीधा एनएच में मिलती हैं वैसे जगहों पर Series Lane बनाते हुए मुख्य मार्ग में जोड़ने का निर्देश दिया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उत्पाद विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि एनएच एवं स्टेट हाईवे किनारे अवस्थित ढाबा में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध की गई छापेमारी में जनवरी माह में कुल 88 अभियोग दर्ज किया गया जिसमें 1 लाख 9 हजार रूपए जुर्माना राशि वसूली गई है।

    बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी एस डी तिग्गा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कपूर, पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जुस्को के प्रतिनिधि, जेएनएसी तथा अन्य सभी स्टेकहोल्डर शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा कि गुणवत्ता को बढ़ाने को लेकर मुखिया ने लिया विघालय को गोद
    Next Article छात्रों को भारत लाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.