Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने पीएम- जनमन योजना प्रचार रथ को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने पीएम- जनमन योजना प्रचार रथ को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने पीएम- जनमन योजना प्रचार रथ को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    —————————
    सरकार के दिशा- निर्देशानुसार विशेष आदिम जनजाति समूहों को विकास योजनाओं से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित

    माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड विशेष आदिम जनजाति समूहों के विकास को लेकर संवेदनशील

    समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा पीएम- जनमन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो मौजूद रहीं ।

     

     

     

    इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा आदिम जनजाति समूहों को विकास योजनाओं को लेकर जागरूक करने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया है। पीएम जनमन योजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में अंतर समाप्त कर पीवीटीजी सदस्यों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। साथ ही विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों, परिवारों एवं बस्तियों को बुनियादी सुविधाओं एवं सेवाओं से युक्त किया जाना है। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति समूहों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।

    इस महाअभियान के तहत पीवीटीजी बसाहटो का सर्वे कर आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका आदि की शत प्रतिशत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड का लाभ तथा स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं को लाभ, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन जैसी सुविधाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।

     

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रचार रथ संचलाकों को दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया जिससे हितग्राही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर लाभन्वित हो सके। उन्होने बताया कि यह प्रचार रथ जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों में निवासरत सभी पीवीटीजी बसाहटों में जाकर जनजाति लोगों के मध्य पीएम जनमन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर उन्हें जागरूक करने का कार्य करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुरूलिया में साधु संतों पर भीड़ ने किया हमला,बेहरमी से की पिटाई
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे खारसावां

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.