Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, कहा- समन्वय के साथ कार्य कर करने से विकास कार्यों को मिलती है गति
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, कहा- समन्वय के साथ कार्य कर करने से विकास कार्यों को मिलती है गति

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, कहा- समन्वय के साथ कार्य कर करने से विकास कार्यों को मिलती है गति

    सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदा. समेत अन्य जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, तकनीकी विभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई । बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई । उपायुक्त ने कहा कि समन्वय के अभाव में विकास कार्यों की गति बाधित होती है ऐसे में सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि एक दूसरे में समन्वय बनाते हुए विकास योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करेंगे । बैठक में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति की समीक्षा, मनरेगा, पीएम आवास, छात्रवृत्ति, सावित्रिबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जेएसएलपीएस, आईटीडीओ, सामाजिक सुरक्षा समेत सभी तकनीकी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार समीक्षा हुई। उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में रिजेक्ट किए गए आवेदनों को कारण सहित लिखेंगे, प्रयास करें कि लाभुकों को मौका देते हुए सभी कागजात के साथ बुलायें, उसके बाद भी उनका आवेदन पूरा नहीं रहता हो तो रिजेक्ट करें । छात्रवृत्ति के फेल ट्रांजेक्शन को लेकर उन्होने कल्याण विभाग के पदाधिकारी को एलडीएम के साथ सूची साझा करने तथा त्रुटियों में सुधार कर जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी कराने की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। सावित्रिबाई योजना की समीक्षा में जिला समाज कल्याण पदा. ने जानकारी दी कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत सुयोग्य बालिकाओं का शत प्रतिशत आच्छादन इस योजना के तहत किया गया है । उपायुक्त द्वारा आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के माध्यम से वैसी बालिकाओं को भी चिन्हित कर इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया जो स्कूल नहीं जाती हों लेकिन अहर्ता रखती हों । मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में 560 लंबित आवेदनों के अनुमोदन हेतु 20 जनवरी को बैठक कर निष्पादित कराये जाने का निर्देश दिया गया ।

    मनरेगा की समीक्षा में दीदी बाड़ी योजना, वर्षवार रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, आधार सीडिंग, वर्षवार लंबित योजनाओं की संख्या, कार्य पूर्णता की स्थिति, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, शेड निर्माण, बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा की गई । वित्तीय वर्ष 2022-23 में 349 रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन के मामले सामने आए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने बताया कि वैसे मनरेगा मजदूर जिनके अकाउंट का केवाईसी नहीं हुआ है उनमें ये समस्या आ रही है, उन्हें सूचित करते हुए बैंकों से भी समन्वय स्थापित कर कैवाईसी की प्रक्रिया की जा रही है, कुछ मजदूरों के आवश्यकतानुसार नए बैंक खाता भी खोलने की कार्रवाई की जा रही है ताकि आगे से ट्रांजेक्शन रिजेक्ट होने की समस्या नहीं आए। पोटो हो योजना में जिले में 188 खेल मैदान के जीर्णोद्धार/निर्माण की योजना ली गई थी जिनमें 127 में (68 फीसदी) कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 61 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है । वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना में जिले में करीब 342 एकड़ जमीन अबतक चिन्हित किए जा चुके हैं, जेएसएलपीएस और डीआरडीए की टीम को संयुक्त रूप से शेष करीब 1092 एकड़ की जमीन को शीघ्र चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। पिछले एक महीने में दीदी बाड़ी योजना की 177 योजनायें पूर्ण की गई हैं ।

    सिविल सर्जन को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । प्रखंडवार लंबित जाति व आय प्रमाण पत्र, 15वां वित्त की योजनायें, आधारभूत संरचना निर्माण की विभिन्न योजना तथा अन्य विकासात्मक कार्यों में अबतक के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, एसओआर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता/सहायक अभियंता उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के तत्कालीन पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू यू ललित का भव्य स्वागत
    Next Article जेम्को मैदान में ठाकुर मुकेश सिंह एवं रमेश सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ एवं करनी सेना की बैठक संपन्न

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.