Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील- अबतक नहीं मिली है मतदाता सूचना पर्ची तो 1950 टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील- अबतक नहीं मिली है मतदाता सूचना पर्ची तो 1950 टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील- अबतक नहीं मिली है मतदाता सूचना पर्ची तो 1950 टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

    मतदाता सूची वितरण का 18 मई को अंतिन दिन, सभी बीएलओ को शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करना का दिया गया निर्देश

    18 मई जिले में मतदाता सूचना पर्ची वितरण का अंतिम दिन है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पिछले 07 मई से मतदाता सूचना पर्ची का वितरण बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर किया जा रहा है। वैसे मतदाता जिनको मतदाता सूचना पर्ची अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील किया है कि टोल फ्री 1950 पर शिकायत करें, आपके क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर पर जाकर मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी ।

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु घर-घर मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाने के साथ-साथ रंगीन वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है । इसके साथ ही सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश है कि मतदाता सूचना पर्ची वोटर या उनके परिवार के सदस्य को ही दें । लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में सभी मतदाता की भागीदारी जरूरी है। शहर हो या सुदूर गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है, ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जागरुक हो सकें।

     

     

    मतदाता सूचना पर्ची और रंगीन वोटर गाइड में क्या जानकारियां हैं?

    मतदाता सूचना पर्ची के आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है। मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है ।

     

     

     

    रंगीन वोटर गाइड में चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के लोकसभा प्रभारी आजाद शत्रु का जनसंपर्क अभियान एमजीएम मंडल साकची पूर्वी में चला
    Next Article बर्मामाइंस के कंचननगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह ने लोगों के बीच बांटे पर्ची

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.