Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति सह पोषण समिति की बैठक आयोजित
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति सह पोषण समिति की बैठक आयोजित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति सह पोषण समिति की बैठक आयोजित । जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। बैठक में सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं के नोडल अधिकारी उपस्थित रहें। डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को अवगत कराया गया कि इस वर्ष भी 01 से 30 सितम्बर 2023 के मध्य राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जिले में किया जा रहा है। पोषण माह के महत्व और विगत वर्षाें में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए सहयोग पर चर्चा करते हुए इस वित्तीय वर्ष की रणनीति तय की गई। सभी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम को सफल बनाने अपना सहयोग देने की भी बात कही।उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा कुपोषण और एनीमिया के स्तर में कमी लाए जाने के लिए लोगों में जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन के लिए जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष सितम्बर में देशभर में पोषण माह का आयोजन किया जाता है।
    उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विशेष रूप से खान-पान, 6 महीना पूरे हो गए हैं बच्चों को मोटा अनाज के रूप में सभी पौष्टिक आहार देने की आवश्यकता है जिससे कुपोषण दूर किया जा सकता है। साथ ही टीकाकरण भी ससमय कराएं।वहीं जानकारी देते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सुगंधा शर्मा ने बताया कि जिले के 18 प्रखंडों के आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम और आशा कार्यकर्ता को पोषण ट्रेकर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित करते हुए नगद दस हजार की राशि का चेक जिला पदाधिकारी के द्वारा वितरण किया गया। साथ ही तीन प्रखंड की सीडीपीओ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिसमे प्रथम पुरस्कार के लिए गढ़पुरा, द्वितीय पुरस्कार के लिए खोदा बंदपुर तथा तृतीय पुरस्कार के लिए बरौनी को सम्मानित किया गया।
    साथ ही उन्होंने बताया कि एक स्टॉल भी व्यंजन प्रतियोगिता को लेकर लगाया गया है जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए हुए सेविका द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के प्रतिरक्षण पदाधिकारी गोपाल मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि थे ।इस कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के पिताजी राजीव रंजन सिंह को जिलाधिकारी के द्वारा मोमेंटो एवं चादर से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि किया देश को समर्पित, लॉन्च की पीएम विश्वकर्मा योजना
    Next Article आपदा में अगर अवसर खोजने की बात देश में हो तो जमशेदपुर सबसे अव्वल रहेगा, अस्पताल में जगह नहीं जवाब देही किसकी? चला गया बाबूलाल का बेटा

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.